पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

राष्ट्रीय प्राकृतिक इतिहास संग्रहालय द्वारा फिट इंडिया फ्रीडम रन 3.0 का आयोजन

प्रविष्टि तिथि: 28 OCT 2022 6:32PM by PIB Delhi

आजादी का अमृत महोत्सव के एक भाग के रूप में, राष्ट्रीय प्राकृतिक इतिहास संग्रहालय, नई दिल्ली और इसके क्षेत्रीय केंदों - मैसूर, भोपाल, भुवनेश्वर तथा सवाई माधोपुर “आजादी के 75 साल, फिटनेस रहे बेमिसाल” विषय पर "फिट इंडिया फ्रीडम रन 3.0" का आयोजन कर रहा है। इस दौड़ में संग्रहालय-कर्मियों और स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसका उद्देश्य बेहतर स्वास्थ्य और फिटनेस के लिए लोगों में पैदल चलने और दौड़ने की आदत डालना है।

फिट इंडिया फ्रीडम रन 3.0 अभियान गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर, 2022 को शुरू हुआ और यह 31 अक्टूबर 2022 को गुजरात के केवड़िया में एकता दौड़ के साथ समाप्त होगा।

राष्ट्रीय प्राकृतिक इतिहास संग्रहालय, नई दिल्ली; पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय का एक अधीनस्थ कार्यालय है, जो बच्चों पर विशेष ध्यान देने के साथ आम लोगों के बीच पर्यावरण जागरूकता पैदा करने के लिए समर्पित है।

IMG_256

*********

एमजी / एएम / जेके/वाईबी


(रिलीज़ आईडी: 1871670) आगंतुक पटल : 447
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu