विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

विशेष अभियान 2.0 के अंतर्गत डीएसटी परिसर में वृक्षारोपण, जिसका उद्देश्य वायु प्रदूषण, मृदा अपरदन और भू-जल की कमी जैसे स्वच्छता लक्ष्यों की प्राप्ति

प्रविष्टि तिथि: 28 OCT 2022 4:36PM by PIB Delhi

सार्वजनिक कानून के अंतर्गत यूएसएआईडी द्वारा आयातित खाद्यान्नों का भंडारण करने के लिए एक पुराना गोदाम - पीएल-480 अब विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) का एक हरा भरा परिसर बन चुका है, जिसमें विभिन्न प्रकार के पेड़ लगे हुए हैं जो पक्षियों के झुंड को आकर्षित करने के लिए सालों भर फूलों और फलों के साथ माहौल को खुशनुमा और प्रकाशमान बना सकते हैं।

विशेष स्वच्छता अभियान 2.0 में परिसर में पहले से मौजूद 100 पेड़ों के अलावा  160 फूलों और 150 फलों के पेड़ों को लगाया गया है, इसके आसपास के पारिस्थितिकी तंत्र को समृद्ध किया गया है और स्वच्छता के दीर्घकालिक लक्ष्यों को लक्षित किया गया है, जैसे वायु शुद्धिकरण, मिट्टी अपरदन की रोकथाम और भू-जल स्तर में वृद्धि आदि। 

कर्मचारियों के रहने के लिए निर्मित नए भवनों के परिसर में नीम, पीपल, गुल मोहर, बोतल ब्रश के 100 पेड़ पहले से लगे हुए थे। इनमें से 50 से ज्यादा पेड़ निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न कर रहे थे। ग्रीन बिल्डिंग बनाने के उद्देश्य से इन पेड़ों को हटाया नहीं गया बल्कि परिसर के भीतर ही स्थानांतरित किया गया। इसके अलावा, परिसर की हरियाली बढ़ाने के लिए, गुलमोहर, पलाश, अमलतास, बसंत रानी और इंडिया कॉर्क ट्री जैसे फूलों के लगभग 160 पेड़ों को लगाया गया, जिनमें से अधिकांश देखभाल और रखरखाव के कारण फल-फूल रहे हैं।

ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सहयोग से पक्षियों को आकर्षित करने के लिए आम, अनार और आंवला जैसे फलों के पेड़ भी लगाए गए हैं। आने वाले वर्षों में लगाए गए 150 पेड़ फल देंगे और न केवल परिसर के माहौल को खुशनुमा बनाएंगे बल्कि अपने आसपास के पारिस्थितिकी तंत्र को भी समृद्ध करेंगे, जिससे चिरस्थायी शहरी प्रबंधन होगा।

 

            https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0010H8C.jpg https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0021M2R.jpg

 

*****

एमजी/एएम/एके/डीके-


(रिलीज़ आईडी: 1871658) आगंतुक पटल : 249
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu