इस्‍पात मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

इस्पात मंत्रालय ने क्षमता निर्माण, नेतृत्व और इस्पात क्षेत्र के विकास पर विचार-मंथन सत्र को आयोजित किया

प्रविष्टि तिथि: 21 OCT 2022 7:47PM by PIB Delhi

इस्पात मंत्रालय ने नागरिक उड्डयन और इस्पात मंत्री श्री ज्योतिरादित्य एम सिंधिया व इस्पात और ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते के मार्गदर्शन में आज नई दिल्ली में एक विचार मंथन सत्र का आयोजन किया। इस विचार-मंथन सत्र के दौरान इस्पात मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण के तहत मंत्रालय के अधिकारियों, सीएमडी और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (सीपीएसई) के कार्यात्मक निदेशकों ने हिस्सा लिया। श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया और श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने संगठन के अभिष्ट उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए टीम निर्माण के महत्व पर जोर दिया। इसके सभी प्रतिभागियों ने सत्र से प्राप्त निष्कर्ष की सराहना की।

          https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001ZSLQ.jpg

 

इस सत्र के दौरान कई विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। इनमें दक्षता बढ़ाने के उपाय, काम करने की स्थिति में सुधार, पारदर्शिता व नेतृत्व की भावना को बढ़ावा देना, इस्पात क्षेत्र के लिए अगले 5 वर्षों के लिए बाजार मूल्यांकन, प्रमुख विकास बाधाओं को दूर करने के संबंध में उत्पादन अंतराल को कम करने के लिए रोडमैप, क्षमता निर्माण आयोग की ओर से क्षमता निर्माण, नेतृत्व व टीम निर्माण और कार्बन उत्सर्जन को कम करने, परिचालनीयता बढ़ाने और प्रौद्योगिकी को अपनाने के लिए कदम उठाना शामिल हैं।

 

           https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002PNZH.jpg

इस्पात मंत्रालय के सचिव श्री संजय सिंह ने टीम निर्माण और मानव संसाधन प्रबंधन के प्रमुख सिद्धांतों पर अपनी सोच को साझा करके पहले सत्र की शुरुआत की। इसके बाद दूसरे वक्ताओं ने प्रतिभागियों के साथ अन्य विषयों पर सार्थक चर्चा की। श्री प्रवीण परदेशी की ओर से प्रतिभागियों की सक्रिय भागीदारी के साथ लघु नाटक के माध्यम से टीम निर्माण पर एक इंटरैक्टिव कार्यशाला आयोजित की गई। इस टीम का नेतृत्व श्री चेतन राव ने किया। इसमें लोक सेवकों के लिए नेतृत्व और टीम वर्क के प्रमुख सिद्धांतों को साझा किया गया। इस कार्यक्रम में इस्पात मंत्रालय के प्रतिभागियों और इस्पात क्षेत्र के सीपीएसई के अधिकारियों ने सक्रिय रूप से हिस्सा लिया और अपने विचार व सुझाव साझा किए।

*****

एमजी/एएम/एचकेपी


(रिलीज़ आईडी: 1870430) आगंतुक पटल : 141
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu