वित्‍त मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने स्वच्छता अभियान और लंबित मामलों के निपटान के लिए विशेष अभियान (एससीपीडीएम) 2.0 में भाग लिया

प्रविष्टि तिथि: 20 OCT 2022 7:09PM by PIB Delhi

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) 2 अक्टूबर, 2022 से 31 अक्टूबर, 2022 तक स्वच्छता अभियान और लंबित मामलों के निपटान के लिए विशेष अभियान (एससीपीडीएम) 2.0 में सक्रिय रूप से भागीदारी कर रहा है। अभियान के दौरान, विशेष ध्यान पुराने रिकॉर्ड को बाहर निकालने, अब तक अप्रयुक्त कार्यालय स्थलों को पुनः कार्य योग्य बनाने के लिए स्क्रैप और अपशिष्ट पदार्थों के निपटान, कार्य स्थलों की व्यापक सफाई और अन्य पहलों पर दिया गया है।

Picture 5

गुवाहाटी में आयकर कार्यालय ने पुराने रिकॉर्ड और स्क्रैप के निपटान से 8,000 वर्ग फुट कार्यालय स्थल को स्वच्छ बनाते हुए फिर से कार्य योग्य बनाया और इसे एक बहुउद्देश्यीय हॉल का रूप दिया गया है। इसी तरह, लखनऊ कार्यालय में 3,000 वर्ग फुट स्थान को पुनः कार्य योग्य बनाते हुए स्वच्छ किया गया है। अन्य क्षेत्रीय कार्यालयों ने भी इसी तरह की पहल करके अपने क्षेत्रों में पर्याप्त कार्यालय स्थलों को स्वच्छ करते हुए फिर से कार्य योग्य बनाया गया है। कार्य वातावरण को सकारात्मक बनाने के लिए ऐसे पुनर्निर्मित कार्यालय स्थलों के सौंदर्यीकरण के लिए भी विशेष प्रयास किए गए हैं। इसके अलावा, दिल्ली, मुंबई, एनईआर और पुणे क्षेत्रों में विभिन्न कार्यालय भवनों में बालकनियों, छतों और छतों को हरे भरे स्थलों में बदल दिया गया है। अन्य क्षेत्रों को भी इस कार्य व्यवस्था का पालन करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

Picture 9

Picture 7

Picture 4

 

विशेष अभियान 2.0 की भावना के अनुरूप, सीबीडीटी ने विभिन्न प्लेटफार्मों के माध्यम से जन शिकायतों के निवारण के लिए कई नवीन उपायों का उपयोग करके एक नागरिक केंद्रित दृष्टिकोण अपनाया है। इस संदर्भ में, देश भर में कई स्थानों पर 430 आयकर सेवा केंद्र (एएसके केंद्र) शुरू किए गए हैं। ये एएसके केंद्र करदाताओं के लिए पैन पूछताछ, 26एएस देखने, परिपत्रों/प्रेस विज्ञप्तियों को डाउनलोड करने, अधिकार क्षेत्र से संबंधित प्रश्नों, धनवापसी की स्थिति आदि जैसी सेवाओं का लाभ उठाने के लिए संपर्क के एकल केन्द्र हैं। साथ ही करदाताओं की अन्य शिकायतें अनुरोध/शिकायत पर नज़र रखने के लिए विशिष्ट पहचानकर्ता के माध्यम से इन केंद्रों पर पंजीकृत और स्वीकार किए जाते हैं।

डीएआरपीजी सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने 14 अक्टूबर, 2022 को गुवाहाटी में आयकर कार्यालय का दौरा किया और विशेष अभियान 2.0 की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने गुवाहाटी में आयकर विभाग के एएसके केंद्र का भी निरीक्षण किया, जहां उन्हें स्थानीय एएसके केंद्र के साथ-साथ देश भर के एएसके केंद्रों के माध्यम से करदाताओं को दी जा रही सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई।

Picture 3

करदाता सेवाओं के महत्व को स्वीकार करते हुए सीबीडीटी में सदस्य (करदाता सेवाओं) का एक पद सृजित किया गया। इसके अलावा, करदाता सेवाओं के सुचारू वितरण को सुनिश्चित करने और करदाताओं की शिकायतों से निपटने के लिए करदाता सेवा निदेशालय की स्थापना की गई है। आयकर विभाग ने करदाताओं को उनके आयकर संबंधी प्रश्नों और मुद्दों में सहायता के लिए एक टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर भी शुरू किया है।

करदाता जुड़ाव के हिस्से के रूप में और करदाताओं की शिकायतों को हल करने में मदद करने के लिए, आयकर विभाग के ट्विटर हैंडल के व्यापक रूप से ऑनलाइन प्रतिक्रिया प्रबंधन (ओआरएम) के लिए करदाता प्रश्नों/शिकायतों का तेजी से जवाब देने के लिए उपयोग किया जाता है। आयकर विभाग द्वारा अपने ट्विटर हैंडल के माध्यम से प्रदान की जाने वाली सेवाओं को कई करदाताओं द्वारा विशेष रूप से रिटर्न/ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की समय सीमा के दौरान सराहा गया है।

*****

एमजी/एएम/एसएस


(रिलीज़ आईडी: 1869868) आगंतुक पटल : 202
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu