इस्‍पात मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

केंद्रीय इस्पात एवं नागरिक उड्डयन मंत्री ने इस्पात और ग्रामीण विकास राज्य मंत्री के साथ विशेष अभियान 2.0 के दौरान सेल के निगमित कार्यालय का दौरा किया

प्रविष्टि तिथि: 19 OCT 2022 5:32PM by PIB Delhi

केंद्रीय इस्पात एवं नागरिक उड्डयन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस्पात और ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते के साथ आज नई दिल्ली में स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के निगमित कार्यालय का दौरा किया। अपने भ्रमण के दौरान केंद्रीय मंत्रियों ने कार्यालय भवन के विभिन्न तलों पर स्थित विभिन्न संभागों तथा अनुभागों में स्वच्छता की प्रगति की समीक्षा की। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड की अध्यक्ष श्रीमती सोमा मंडल और सेल कंपनी के अन्य निदेशकों के साथ इस्पात मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी केंद्रीय मंत्रियों के साथ उपस्थित थे। केंद्रीय मंत्रियों ने सेल द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान की सराहना की और उन्होंने कर्मचारियों से जीवन के हर क्षेत्र में हर समय स्वच्छता बनाए रखने का आग्रह किया।

 

            https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001RNAH.jpg

 

महारत्न कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के कॉर्पोरेट कार्यालय में दोनों मंत्रियों ने यह दौरा भारत सरकार द्वारा 2 अक्टूबर, 2022 को शुरू किए गए "विशेष अभियान 2.0" की पृष्ठभूमि में किया गया।

 

 

                        https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0029ZL8.jpg

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003CP33.jpg

 

"विशेष अभियान 2.0" के तहत सभी इस्पात संयंत्रों और सेल की इकाइयों में स्वच्छता, निरीक्षण और नियमों एवं प्रक्रियाओं की समीक्षा व सरलीकरण, रिकॉर्ड प्रबंधन प्रणाली की समीक्षा, उपलब्ध स्थान का लाभकारी इस्तेमाल तथा अपशिष्ट पदार्थों का समुचित निपटान तथा कार्यस्थल के बेहतर अनुभव को बढ़ाने से संबंधित गतिविधियां की जा रही हैं।

****

एमजी/एएम/एनके/डीके-


(रिलीज़ आईडी: 1869315) आगंतुक पटल : 407
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Telugu