इस्‍पात मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

इस्पात और नागर विमानन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के नेतृत्व में इस्पात मंत्रालय के अधिकारियों ने स्वच्छता अभियान चलाया

Posted On: 12 OCT 2022 7:01PM by PIB Delhi

इस्पात और नागर विमानन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के नेतृत्व में आज इस्पात मंत्रालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने नई दिल्ली स्थित उद्योग भवन परिसर में और बाहर सफाई अभियान चलाया।

स्वच्छता अभियान से पहले श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस्पात मंत्रालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वच्छता शपथ दिलाई। श्री सिंधिया ने इस्पात मंत्रालय की टीम से स्वच्छता अभियान में दिल से योगदान करने का आग्रह किया। भारत सरकार के सभी मंत्रालय 2 अक्टूबर, गांधी जयंती से इस महीने के अंत तक विशेष स्वच्छता अभियान 2.0 चला रहे हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image00169ZL.jpg

 

मंत्री के साथ ही इस्पात मंत्रालय के जोशीले और उत्साही अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीम ने उद्योग भवन के आसपास क्षेत्र की सफाई की।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0024YTR.jpg

स्वच्छता अभियान के दौरान, श्री सिंधिया ने कुछ स्वच्छता कर्मियों से मुलाकात की और समाज एवं राष्ट्र को साफ-सुथरा रखने के उनके प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003V1UI.jpg

इस्पात मंत्रालय के सचिव श्री संजय सिंह ने कई अन्य वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया।

***

एमजी/एएम/एएस/एसएस


(Release ID: 1867326)
Read this release in: English , Urdu , Punjabi