युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर फीफा अंडर-17 महिला फुटबॉल विश्व कप के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए


केंद्रीय मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान और श्री किरेन रिजिजू ने भी समारोह में हिस्सा लिया

मेजबान भारत ने भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में अपने पहले मुकाबले में अमेरिका से भिड़ंत की

Posted On: 11 OCT 2022 9:03PM by PIB Delhi

केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल और सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में फीफा अंडर-17 महिला फुटबॉल विश्व कप भारत 2022 के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लिया।

श्री ठाकुर ने भारत और अमेरिका के बीच हुआ मैच भी देखा। इस विश्व कप के उद्घाटन समारोह में केंद्रीय शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान और कानून एवं न्याय मंत्री श्री किरेन रिजिजू भी शामिल हुए।

भारत फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप 2022 की मेजबानी कर रहा है, जिसका आयोजन तीन स्थानों पर किया जा रहा है। इसके मैच भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम, गोवा के पीजेएन स्टेडियम और नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले जाएंगे।

30 अक्टूबर तक चलने वाले इस भव्य खेल आयोजन में 16 देश हिस्सा लेंगे। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के सातवें संस्करण में चार समूह हैं - ए, बी, सी और डी - और नवी मुंबई 30 अक्टूबर को ग्रैंड फाइनल की मेजबानी करेगा।

फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप भारत 2022 में फ्रांस, जापान और स्पेन जैसे तीन पूर्व चैंपियन मैदान में उतरेंगे। इस बीच, कनाडा, जर्मनी, न्यूजीलैंड और साथ ही जापान इस आयोजन के हर संस्करण में हिस्सा लेने का अपना गौरवशाली रिकॉर्ड जारी रखेंगे।

इस बीच मेजबान भारत विश्व कप के इस संस्करण से पदार्पण कर रहा है। 2017 में भारत के लड़कों के बाद, अब भारत की अंडर-17 महिला टीम के इस टूर्नामेंट में बड़ा प्रदर्शन करने की बारी है।

***

एमजी/एएम/जीबी/एसएस


(Release ID: 1867061) Visitor Counter : 268


Read this release in: English , Urdu , Odia , Kannada