युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

मल्लखंब स्वर्ण पदक के साथ महाराष्ट्र पदक तालिका में हरियाणा से आगे

Posted On: 10 OCT 2022 9:50PM by PIB Delhi

महाराष्ट्र की रूपाली सुनील गंगवाने ने सोमवार को अहमदाबाद के संस्कारधाम स्पोर्ट्स एकेडमी में 36वें राष्ट्रीय खेल मल्लखंब प्रतियोगिता में अपना दूसरा स्वर्ण पदक जीतने के लिए शानदार ​​प्रदर्शन किया।

मुंबईकर ने महाराष्ट्र की महिला टीम को स्वर्ण पदक दिलाने के लिए वुमेंस इंडिविजुअल ऑल-अराउंड का ताज हासिल किया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001C0XI.jpg

मल्लखंभ की 23 वर्षीय राज रानी रूपाली गंगवाने ने पोल और रोप पर 17.80 अंक हासिल कर अपनी टीममेट जान्हवी सुरेश जाधव से 0.50 अंक के अंतर से स्वर्ण पदक जीता। इन सफलताओं ने महाराष्ट्र को 32 स्वर्ण पदक के साथ पदक तालिका में सर्विसेज के पीछे और हरियाणा से आगे दूसरे स्थान पर पहुंचने में मदद की।

साबरमती नदी पर कैनोइंग और कयाकिंग प्रतियोगिता में अजातशत्रु शर्मा, एस अल्बर्ट राज, भुमजीत सिंह और ज्ञानजीत अरामबाम के उम्दा प्रदर्शन से हासिल कर 4 स्प्रिंट स्‍वर्ण के साथ सर्विसेज की झोली में स्‍वर्ण पदक की संख्‍या बढ़कर 52 हो गई। सर्विसेज ने 33 रजत और 29 कांस्‍य पदक के साथ कुल 114 पदक झटक लिए। महाराष्‍ट्र को कुल 122 पदक मिले जिसमें 32 स्‍वर्ण पदक हैं। हरियाणा 31 स्‍वर्ण के साथ कुल 98 पदक के साथ तीसरे स्‍थान पर रहा।

हालांकि महाराष्ट्र पुरुष हॉकी टीम के लिए भारी निराशा रही। वह राजकोट के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में आयोजित सेमीफाइनल में उत्तर प्रदेश के खिलाफ अपने अधिकतर प्री-मैच पसंदीदा टैग हासिल नहीं कर पाई। मैच को पेनल्टी शूटआउट में ले जाने के लिए महाराष्ट्र ने तीन गोल किए लेकिन भाग्य ने उनका साथ नहीं दिया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002NKDU.jpg

सुमित ने 22वें मिनट में गोल कर उत्तर प्रदेश को बढ़त दिलाई। सुनील यादव ने दूसरे क्वार्टर में इंजरी टाइम में पेनल्टी कार्नर गोल करके टैली को दोगुना कर दिया जबकि मनीष यादव ने पेनल्टी कार्नर को सात मिनट में तीसरे क्वार्टर में बदलकर 3-0 कर दिया। महाराष्ट्र ने अनिकेत गौरव (40वें व 47वें मिनट) और सैय्यद नियाज रहीम (55) के जरिये अपनी वापसी की।

शूट-आउट में दोनों टीम चार-चार प्रयासों के बाद 2-2 से बराबरी पर थीं। राजकुमार पाल और राहुल कुमार राजभर ने उत्तर प्रदेश को 2-0 से आगे कर दिया। इससे पहले दर्शन गावकर और युवराज वाल्मीकि ने महाराष्ट्र को प्रतियोगिता में वापस ले आया। वेंकटेश केंचे उत्तर प्रदेश के गोलकीपर प्रशांत कुमार को नहीं हरा सके जबकि स्‍कीपर ललित कुमार उपाध्याय विजेता रहे।

साबरमती पर वापसी करते हुए महिला के K1 500 मीटर स्प्रिंट में कौशल नंदिनी ठाकुर (छत्‍तीसगढ़) और पूजा (हरियाणा) के खिलाफ अनुभवी रजिना किरो का प्रदर्शन दमदार रहा।

राहश्री मनोगर बाबू (तमिलनाडु) ने आध्या तिवारी (मध्य प्रदेश) के खिलाफ आसान जीत के साथ सॉफ्ट टेनिस महिला एकल का स्वर्ण पदक जीता। उसके बाद उन्हें सेमीफाइनल में अपने गृह राज्य की हेतवी चौधरी को 1-4, 2-4, 4-1, 4-1, 1-4, 9-7, 7-0 से हराकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना किया।

रविवार की देर रात मल्लखंभ मेन्स इंडिविजुअल ऑल-अराउंड गोल्ड की जंग में महाराष्‍ट्र के मुंबई से अक्षय तारल और पुणे के शुभंकर शामिल ने अपने प्रदर्शन से संस्कारधाम में प्रशंसकों का दिल जीत लिया। दोनों प्रतिस्‍पर्धियों में केवल 0.15 अंकों का अंतर था जबकि चंद्रशेखर चौहान (मध्य प्रदेश) 0.35 अंक पीछे थे।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003W5F6.jpg

 

परिणाम (फाइनल):

कैनोइंग और कयाकिंग

पुरुष

के4 1000 मीटर स्प्रिंट:

1. अजातशत्रु शर्मा, एस अल्बर्ट राज, भुमजीत सिंह और ज्ञानजीत आरामबाम (सर्विसेज) 1:34.495

2. विशाल डांगी, अक्षित बरोई, हिमांशु टंडन और रिमसन मैरेम्बम (मध्य प्रदेश) 1:36.422

3. हर्ष कुमार, महेंद्र सिंह, कुणाल और निंगथौजम निवास सिंह (तेलंगाना) 1:389.168

महिला

सी2 500 मीटर स्प्रिंट:

1. मेघना प्रदीप और अक्षय सुनील (केरल) 2:16.816

2. कावेरी दीमार और शिवानी वर्मा (मध्य प्रदेश) 2:16.896

3. रश्मिता साहू और सचिमा केरकेट्टा (ओडिशा) 2:33.506

के1 500 मीटर स्प्रिंट:

1. रजनी कीरो (अंडमान निकोबार) 2:08.652

2. कौशल नंदिनी ठाकुर (छत्‍तीसगढ़) 2:09.186

3. पूजा (हरियाणा) 2:12.926

के2 500 मीटर स्प्रिंट:

1. फुलमनी जाक्सा और ओइनम बिंद्या देवी (ओडिशा) 2:07.443

2. ज्योति और पूजा (हरियाणा) 2:09.446

3. रजनी कीरो और संध्या किस्पोटा (अंडमान निकोबार) 2:10.806

के4 500 मीटर स्प्रिंट:

1. अलीना बीजू, श्रीलक्ष्मी जयप्रकाश, ट्रीसा जैकब और जी पार्वती (केरल) 1:56.259

2. दीपाली, सुहमा वर्मा, दिमिता देवी और स्वाति साहू (मध्य प्रदेश) 1:57.859

3. फुलमनी जाक्सा, ओइनम बिद्या देवी, पुखरंबम रोजी देवी और श्रुति चौगुले (ओडिशा) 1:58.932

फुटबॉल:

महिला कांस्य पदक प्ले-ऑफ: तमिलनाडु ने असम को 5-1 से हराया (हाफ-टाइम: 3-1)।

मल्लखंभ

मेंस इंडिविजुअल ऑल-अराउंड (रविवार का परिणाम):

1. अक्षय प्रकाश तारल (महाराष्ट्र) 26.85 अंक

2. शुभंकर विनय खावले (महाराष्ट्र) 26.70

3. चंद्रशेखर चौहान (मध्य प्रदेश) 26.35

महिला टीम: 1. महाराष्ट्र 88.75 अंक, 2. मध्य प्रदेश 83.10 अंक, 3. छत्तीसगढ़ 80.10 अंक

वुमेंस इंडिविजुअल ऑल-अराउंड:

1. रूपाली सुनील गंगवाने (महाराष्ट्र) 17.80 अंक

2. जान्हवी सुरेश जाधव (महाराष्ट्र) 17.30

3. सिद्धि गुप्ता (मध्य प्रदेश) 17.20

अन्य परिणाम

हॉकी

पुरुष सेमीफाइनल: उत्तर प्रदेश ने पेनल्टी शूट-आउट में महाराष्ट्र को 3-3 (हाफ-टाइम 0-2) 3-2 से हराया।

सॉफ्ट टेनिस

पुरुष एकल (सेमीफाइनल): जय मीणा (मध्य प्रदेश) ने रोहित धीमान (चंडीगढ़) को 5-3, 4-1, 4-2, 4-1 से हरायाजितेंद्र मेहता (दिल्ली) ने अनिकेत चिराग पटेल (गुजरात) को 4-2, 4-2, 2-4, 4-2, 4-0 से हराया।

महिला एकल (फाइनल): राहश्री मनोहर बाबू (तमिलनाडु) ने आध्या तिवारी (मध्य प्रदेश) को 4-2, 4-2, 4-1, 4-0 से हराया। कांस्य पदक: निकिता बिश्नोई (हरियाणा) और हेतवी चौधरी (गुजरात)।

 

*******

एमजी/एएम/एसकेसी


(Release ID: 1867029)
Read this release in: English , Urdu