उप राष्ट्रपति सचिवालय
azadi ka amrit mahotsav

उपराष्ट्रपति ने मिलाद-उन-नबी की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को बधाई दी

Posted On: 08 OCT 2022 8:41PM by PIB Delhi

उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने मिलाद-उन-नबी के अवसर पर लोगों को बधाई दी है।

संदेश का हिंदी पाठ निम्नलिखित है:

पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के शुभ अवसर पर सभी को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं!

आदरणीय पैगंबर साहब का शाश्वत संदेश हम सभी के जीवन में पवित्रता, करुणा तथा सार्वभौमिक बंधुत्व के सद्गुणों को स्थापित करे और दया, सौहार्द तथा सावभौमिक शांति के सन्मार्ग पर  मानवता का मार्गदर्शन करे।"

*****

एमजी/एएम/एसएस


(Release ID: 1866213)
Read this release in: English , Urdu , Marathi