श्रम और रोजगार मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

डॉ. राजेन्द्र कुमार, आई.ए.एस. द्वारा कर्मचारी राज्य बीमा निगम में महानिदेशक का पदभार ग्रहण

Posted On: 04 OCT 2022 9:03PM by PIB Delhi

            डॉ. राजेन्द्र कुमार, वरिष्ठ आई..एस. अधिकारी, तमिलनाडु कैडर (1992 बैच) द्वारा श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत कर्मचारी राज्य बीमा निगम मुख्यालय, नई दिल्ली में दिनांक 04.10.2022 को महानिदेशक के पद पर कार्यभार ग्रहण किया गया। कर्मचारी राज्य बीमा निगम में महानिदेशक के पद पर प्रभार लेने से पूर्व डॉ. राजेन्द्र कुमार, आई..एस. इलेक्ट्रानिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार में अपर सचिव के पद पर सेवाएं प्रदान कर चुके हैं।

            इन्हें जिला एवं राज्य स्तरीय संगठनों के संचालन और प्रबंधन का काफी अनुभव है। इन्होंने तमिलनाडु सरकार के सूक्ष्म , लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय तथा युवा कल्याण खेलकूद विकास विभाग में प्रधान सचिव के रूप में भी कार्य  संभाला है।

            डॉ. राजेन्द्र कुमार, संयुक्त राज्य  अमेरिका के मसाचूसेट्स  प्रौद्योगिकी  संस्थान से इंटरनेशनल इकनोमिक डेव्लपमेंट एंड रीजनल प्लानिंग में पीएचडी, भारतीय प्रौद्योगिकी  संस्थान, दिल्ली से मैनेजमेंट और सिस्टम में एम.टेक तथा भारतीय  प्रौद्योगिकी  संस्थान, कानपुर से सिविल इंजीनियरिंग में बी.टेक हैं। एक प्रभावशाली और शानदार शैक्षिक पृष्ठभूमि होने के साथ-साथ, वे एक सफल लेखक भी है, इन्होंने एक पुस्तक लिखने के साथ ही, अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं में कई शोध पत्र और प्रमुख समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में प्रौद्योगिकी और नीति से संबन्धित लेख लिखे हैं।

*****

HS


(Release ID: 1865208) Visitor Counter : 825
Read this release in: English , Urdu , Marathi , Punjabi