वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

भारत-यूएई सीईपीए ने भारत-यूएई व्यापार पर महत्वपूर्ण रूप से सकारात्मक प्रभाव डाला


पोस्ट इंडिया-यूएई सीईपीए में जून-अगस्त 2022 के दौरान संयुक्त अरब अमीरात को भारत के गैर-पेट्रोलियम निर्यात में वर्ष-दर-वर्ष 14% की वृद्धि

महत्वपूर्ण रूप से वैश्विक स्तर पर विपरीत परिस्थितियों की व्यापक आर्थिक स्थिति के बावजूद निर्यात में वृद्धि हासिल की

भारत-यूएई सीईपीए संबंध महत्वपूर्ण रूप से लाभकारी; संयुक्त अरब अमीरात को भारत के गैर-पेट्रोलियम निर्यात में जून-अगस्त 2022 (वर्ष दर वर्ष) के दौरान विश्व को किए जाने वाले भारत के गैर-पेट्रोलियम निर्यात की तुलना में 5 गुना वृद्धि दर्ज हुई

Posted On: 25 SEP 2022 7:58PM by PIB Delhi

1 मई 2022 से कार्यान्वित हुए भारत-यूएई व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते (सीईपीए) ने अभी से ही भारत-यूएई व्यापार पर एक महत्वपूर्ण सकारात्मक प्रभाव दिखाना प्रारंभ कर दिया है। पेट्रोलियम के अतिरिक्त संयुक्त अरब अमीरात को भारतीय निर्यात जून-अगस्त 2021 के दौरान 5.17 बिलियन अमेरिकी डॉलर से बढ़कर जून-अगस्त 2022 के दौरान 5.92 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया और इसमें 14 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

यह ध्यान देने योग्य है कि इसी अवधि (जून-अगस्त 2022) के दौरान भारत के वैश्विक गैर-पेट्रोलियम निर्यात में वार्षिक आधार पर 3 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इसका तात्पर्य यह है कि संयुक्त अरब अमीरात को भारत के गैर-पेट्रोलियम निर्यात में जून-अगस्त 2022 (वर्ष दर वर्ष) के दौरान विश्व को किए जाने वाले भारत के गैर-पेट्रोलियम निर्यात की तुलना में 5 गुना वृद्धि दर्ज की गई है।

शीर्ष 10 उत्पाद - पेट्रोलियम उत्पादों को छोड़कर, पूर्ण बदलाव के आधार पर

अध्याय

अध्याय विवरण

जून-अगस्त 2021

जून-अगस्त 2022

वर्ष-दर-वर्ष बदलाव (%)

85

विद्युत मशीनरी और उपकरण

549.1

916.53

67%

71

रत्न और आभूषण

1053.33

1404.73

33%

10

अनाज

107.93

281.36

161%

17

चीनी और चीनी कन्फेक्शनरी

33.04

111.49

237%

28

अकार्बनिक रसायन

90.3

156.92

74%

84

परमाणु रिएक्टर, बॉयलर, मशीनरी और यांत्रिक उपकरण; उनके कलपुर्जे

211.34

267.89

27%

87

वाहन और उनके सहायक उपकरण

122.06

169.03

38%

9

कॉफी, चाय, मेट और मसाले

58.37

95.7

64%

7

खाद्य सब्जियां और कुछ जड़ें और कंद

40.75

74.16

82%

33

आवश्यक तेल और रेजिनोइड; इत्र, कॉस्मेटिक या प्रसाधन प्रबंधन सामाग्री

48.79

72.39

48%

 

 पेट्रोलियम से संबंधित आयातों को छोड़कर, इसी तीन माह की अवधि के दौरान संयुक्त अरब अमीरात से भारतीय आयात 5.56 बिलियन अमेरिकी डॉलर (जून-अगस्त 2021) से बढ़कर 5.61 बिलियन अमेरिकी डॉलर (जून-अगस्त 2022) हो गया है अथवा प्रतिशत के संदर्भ में 1% की वृद्धि दर्ज की गई है।

यह ध्यान दिया जा सकता है कि भारत के गैर-तेल निर्यात में यूक्रेन में संघर्ष, चीन में कोविड-19 के कारण लॉकडाउन, बढ़ते मुद्रास्फीति दबाव, उन्नत अर्थव्यवस्थाओं में अपेक्षित नीति दबाव, वैश्विक विकास में मंदी और इसके परिणामस्वरूप मांग में कमी, वैश्विक व्यापारिक लेन-देन में कमी (2022 की चौथी तिमाही में 5.7% की तुलना में 3.2% की धीमी वृद्धि) आदि जैसी विपरीत परिस्थितियों से होने वाली व्यापक आर्थिक स्थिति के बावजूद वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 14% की महत्वपूर्ण वृद्धि दर्ज की गई है।

2022 के संपूर्ण वर्ष के लिए विश्व व्यापार संगठन का वैश्विक व्यापार विकास पूर्वानुमान अप्रैल 2022 में 3 प्रतिशत था। इस पूर्वानुमान को न्यून स्तर पर संशोधित किए जाने की उम्मीद है क्योंकि अप्रैल 2022 से विपरीत परिस्थितियों के कारण वैश्विक स्तर पर व्यापक आर्थिक व्यवस्था काफी खराब हो गई थी।

आने वाले महीनों में निर्यातकों द्वारा सीईपीए के बढ़ते उपयोग और संयुक्त अरब अमीरात में भारतीय मिशन के सहयोग से वाणिज्य विभाग के समर्पित प्रयासों के साथ, संयुक्त अरब अमीरात में व्यापार संवर्धन कार्यक्रमों की एक श्रृंखला के आयोजन के साथ चालू वित्तीय वर्ष के दौरान, भारतीय निर्यात में और वृद्धि होने की संभावना है।

भारत-यूएई सीईपीए का विश्लेषण तेल व्यापार के आंकड़ों को छोड़कर जून-अगस्त 2022 की अवधि से किया गया था। विश्लेषण में मई माह को शामिल नहीं किया गया है क्योंकि इसे एक सामयिक अवधि के रूप में माना जाता है। मुख्य रूप से वैश्विक कीमतों में वृद्धि के कारण ईधन व्यापार को तेल/पेट्रोलियम उत्पादों में आयात वृद्धि के रूप में नहीं माना गया है। इसके अलावा, यह उल्लेख करना उचित है कि संयुक्त अरब अमीरात से तेल आयात का बड़ा हिस्सा कच्चे पेट्रोलियम का है, जिसकी मांग मूल्यनिरपेक्ष है और सीमा शुल्क बहुत कम है। 

***

एमजी/एएम/एसएस



(Release ID: 1862498) Visitor Counter : 171


Read this release in: English , Urdu , Marathi , Telugu