रक्षा मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह 19-20 सितंबर, 2022 तक मिस्र की यात्रा करेंगे

प्रविष्टि तिथि: 17 SEP 2022 9:22AM by PIB Delhi

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह दिनांक 19-20 सितंबर, 2022 तक मिस्र की आधिकारिक यात्रा करेंगे। इस यात्रा के दौरान श्री राजनाथ सिंह रक्षा और रक्षा उत्पादन मंत्री, जनरल मोहम्मद जकी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। दोनों मंत्री द्विपक्षीय रक्षा संबंधों की समीक्षा करेंगे, सेना से सेना के संबंधों को गति देने के लिए नई शुरुआत करेंगे और दोनों देशों के रक्षा उद्योगों के बीच सहयोग को गहरा करने पर ध्यान देंगे। भारत और मिस्र के बीच रक्षा सहयोग को और बढ़ावा देने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर भी हस्ताक्षर किए जाएंगे।

रक्षा मंत्री मिस्र के राष्ट्रपति श्री अब्देल फतह अल-सीसी से भी मुलाकात करेंगे। श्री राजनाथ सिंह की यात्रा का उद्देश्य भारत और मिस्र के बीच रक्षा सहयोग और विशेष मैत्री को और अधिक मजबूत बनाना है।


एमजी/एएम/एबी


(रिलीज़ आईडी: 1860056) आगंतुक पटल : 310
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Telugu , Tamil , English , Urdu