रेल मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

परियोजना की प्रगति की समीक्षा के लिए मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड प्रोजेक्ट के लिए संयुक्त कार्यदल की छठी बैठक आयोजित

प्रविष्टि तिथि: 16 SEP 2022 6:40PM by PIB Delhi

मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड प्रोजेक्ट के लिए गठित संयुक्त कार्यदल की छठी बैठक आज आयोजित की गई। रेलवे बोर्ड  के सीआरबी एवं सीईओ श्री. वी.के. त्रिपाठी और जापान के माननीय राजदूत श्री सतोशी सुजुकी ने इस बैठक की सह-अध्यक्षता की।

बैठक के दौरान इस परियोजना की प्रगति की समीक्षा करने के साथ-साथ परियोजना से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर लिए गए निर्णयों का अनुमोदन किया गया। इसके अलावा  कार्यदल ने हाई स्पीड प्रोजेक्‍ट से संबंधित सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों के बारे में आगे की राह पर भी चर्चा की।

***

एमजी/एएम/आरआरएस/सीएस –  


(रिलीज़ आईडी: 1859924) आगंतुक पटल : 289
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi