विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय

एंस्पायर अवार्ड्स ‘मानक’ के लिए 9वीं राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी और परियोजना प्रतियोगिता (एनएलईपीसी) का उद्घाटन आज आईटीपीओ, नई दिल्ली में हुआ।


वर्ष 2020-21 के दौरान, सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कुल 6.53 लाख आइडिया प्राप्त हुए, जिनमें से 556 को प्रदर्शनी के लिए चुना गया।

इन नवाचारों में शीर्ष 60 को 16 सितंबर 2022 को पुरस्कृत किया जाएगा

Posted On: 14 SEP 2022 7:28PM by PIB Delhi

एंस्पायर (आईएनएसपीआईआरई) अवार्ड्स की 9वीं राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी और परियोजना प्रतियोगिता (एनएलईपीसी) – मानक (मिलियन माइंड्स ऑगमेंटिंग नेशनल एस्पिरेशंस एंड नॉलेज) का उद्घाटन आज आईटीपीओ, दिल्ली में हुआ, जहां देश भर के स्कूलों के 556 छात्र जुटे हुए थे।

प्रदर्शनी का उद्घाटन विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. अखिलेश गुप्ता ने किया और देश के सभी भागों के आए छात्रों के साथ बातचीत की, जो अपने नवाचारों को प्रदर्शित कर रहे हैं। छात्रों ने अपने नवाचारों के बारे में बताया और सभी आगंतुकों और जूरी सदस्यों को अपने हुनर के बारे में बताया।

144A6992

प्रदर्शित किए जा रहे नवाचार राष्ट्रीय प्राथमिकताओं को प्रतिबिंबित कर रहे हैं। मसलन दिव्यांगों के लिए प्रौद्योगिकियों, स्वच्छता। साथ ही स्थानीय और दिन-प्रतिदिन की आवश्यकताएं जैसे कि फल चुनना और आंखों में बिना पानी प्याज काटना। उनमें से कुछ डिजिटल प्रौद्योगिकी से संबंधित नवाचार थे जो डिजिटल अर्थव्यवस्था में योगदान दे सकते थे।

इस अवसर पर विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के इंस्पायर अवार्ड्स एंड साइंटिस्ट जी की प्रमुख डॉ. नमिता गुप्ता; एनआईएफ के निदेशक डॉ. विपिन कुमार;  डॉ संदीप बंसल, विज्ञान और विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के वैज्ञानिक; छात्रों के साथ राज्य/केंद्र शासित प्रदेश और जिले के अधिकारी और शिक्षक भी मौजूद थे।

यह प्रदर्शनी नवाचारों की विविधता और भौगोलिक संतुलन का प्रतिनिधित्व करती है। इस लिहाज से इस एग्जिबिशन को अनूठा कहा जा सकता है। इस प्रदर्शनी को दो दिनों 14-15 सितंबर 2022 के लिए आयोजित किया गया है। अब यह जनता के देखने के लिए खुला है।

एनएलईपीसी वार्षिक इंस्पायर अवार्ड्स – मानक (मिलियन माइंड्स ऑगमेंटिंग नेशनल एस्पिरेशन एंड नॉलेज) के तहत एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है, जो भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) और नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन (एनआईएफ) द्वारा संयुक्त रूप से लागू की गई एक प्रमुख योजना है। यह विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग का एक स्वायत्त निकाय है।

144A7114

वर्ष 2020-21 के दौरान, देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कुल 6.53 लाख आइडिया और नवाचार प्राप्त हुए। इस एनएलईपीसी से सफलतापूर्वक शीर्ष 60 में जगह बनाने वाले छात्रों को 16 सितंबर 2022 को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में विज्ञान और प्रौद्योगिकी और पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ जितेंद्र सिंह द्वारा पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

 

<><><><><>

एमजी/एएम/वीएस



(Release ID: 1859406) Visitor Counter : 230


Read this release in: Urdu , English