कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने जम्मू-कश्मीर के डीडीसी अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों के साथ दोपहर के भोजन पर बैठक की


स्थानीय स्वशासन का अध्ययन करने पुणे और मुंबई गए जिला विकास परिषद के लगभग 50 सदस्यों, अध्यक्षों और उपाध्यक्षों ने अपना 5 दिवसीय दौरा पूरा करने के बाद डॉ. जितेंद्र सिंह से उनके आवास पर मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में नवंबर 2020 में पंचायत चुनाव कराकर और सात दशकों में पहली बार जिला विकास परिषद (डीडीसी) के चुनावों का सफलतापूर्वक संचालन सुनिश्चित करके राज्य को वास्तविक 'स्वशासन' दिया है: डॉ. जितेन्द्र सिंह

प्रविष्टि तिथि: 08 SEP 2022 5:56PM by PIB Delhi

केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी एवं पृथ्वी विज्ञान राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और पीएमओ, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्यमंत्री, डॉ. जितेन्द्र सिंह ने जम्मू-कश्मीर के डीडीसी अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों के साथ दोपहर के भोजन पर बैठक की।

स्थानीय स्वशासन का अध्ययन करने पुणे और मुंबई गए जिला विकास परिषद के लगभग 50 सदस्यों, अध्यक्षों और उपाध्यक्षों ने अपना 5 दिवसीय दौरा पूरा करने के बाद डॉ. जितेंद्र सिंह से उनके आवास पर मुलाकात की। डॉ सिंह ने उनके व्यक्तिगत प्रशिक्षण के अनुभवों को बहुत ध्यान से सुना और कहा कि देश के सबसे पुराने और सबसे सफल स्थानीय स्वशासन संरचनाओं में से एक संरचना महाराष्ट्र राज्य में है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001JT02.jpg

बाद में, मीडिया से बात करते हुए डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में नवंबर 2020 में पंचायत चुनाव कराकर और सात दशकों में पहली बार जिला विकास परिषद (डीडीसी) के चुनावों का सफलतापूर्वक संचालन सुनिश्चित करके राज्य को वास्तविक 'स्वशासन' प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर को प्रायः 'स्वशासन' के नारों के लिए जाना जाता था, लेकिन वास्तविक स्वशासन की शुरूआत अब हुई है और इसे और सशक्त बनाने की आवश्यकता है।

डॉ. जितेन्द्र सिंह ने यह भी कहा कि दिल्ली में डीडीसी प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन लगातार किया जा रहा है और विभिन्न राज्यों में पीआरआई निकायों और समितियों के कामकाज से अवगत कराने के लिए दौरे आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में भारतीय लोक प्रशासन संस्थान द्वारा दिल्ली नगर निगम के सहयोग से इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002GIW7.jpg

डॉ. जितेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने हमेशा जम्मू-कश्मीर को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है और उनके पिछले आठ वर्षों के शासनकाल की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता यह है कि उन्होंने न केवल जम्मू-कश्मीर को राष्ट्रीय स्तर की कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं प्रदान की है, बल्कि व्यक्तिगत हस्तक्षेप द्वारा ऐसी कई परियोजनाओं को पुनर्जीवित भी किया है, जिनमें विभिन्न कारणों से देरी हो चुकी थी।

बैठक में डीडीसी के अध्यक्ष भारत भूषण, डीडीसी ऊधमपुर के अध्यक्ष लाल चंद, डीडीसी डोडा के अध्यक्ष धनतेर सिंह, डीडीसी रियासी के अध्यक्ष सर्व सिंह नाग, डीडीसी के वकील अमित शर्मा, डीडीसी ऊधमपुर की उपाध्यक्ष जूही मन्हास, करण सिंह अत्री, डीडीसी के सदस्य मनोहर लाल, संदीप मन्हास, केवल कृष्ण, बलवान सिंह, रोमेश चंद्र, राकेश बोधी, सुभाष भगत, सूरज सिंह भी शामिल थे।

****

एमजी/एएम/एके


(रिलीज़ आईडी: 1858047) आगंतुक पटल : 170
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Punjabi