वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

आठ प्रमुख उद्योगों का सूचकांक जुलाई, 2021 की तुलना में 4.5 प्रतिशत बढ़ा


अप्रैल 2022 में आठ प्रमुख उद्योगों के सूचकांक की अंतिम वृद्धि दर अपने अनंतिम स्तर 8.4% से संशोधित होकर 9.5% हो गई

अप्रैल 2022 के लिए आठ प्रमुख उद्योगों के सूचकांक की अंतिम वृद्धि दर अपने अनंतिम स्तर 8.4% से संशोधित होकर 9.5% हो गई

Posted On: 31 AUG 2022 5:08PM by PIB Delhi

आठ प्रमुख उद्योगों का संयुक्त सूचकांक जुलाई 2021 के सूचकांक की तुलना में 4.5 प्रतिशत (अनंतिम) बढ़ा। कोयला, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, इस्पात, बिजली और सीमेंट उद्योगों का उत्पादन जुलाई 2022 में पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में बढ़ा है। आईसीआई चयनित आठ प्रमुख उद्योगों में उत्पादन के संयुक्त और व्यक्तिगत प्रदर्शन को मापता है जिसमें कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट और बिजली आदि शामिल हैं।  आठ प्रमुख उद्योगों में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) में शामिल मदों के भारांक का 40.27 प्रतिशत शामिल रहता है। वार्षिक एवं मासिक सूचकांकों तथा विकास दर के विवरण क्रमशः परिशिष्ट 1 और 2 में उपलब्ध कराए गए हैं।

अप्रैल 2022 के लिए आठ प्रमुख उद्योगों के सूचकांक की अंतिम वृद्धि दर को इसके अनंतिम स्तर 8.4 प्रतिशत से संशोधित कर 9.5 प्रतिशत कर दिया गया है। अप्रैल-जुलाई 2022-23 के दौरान आईसीआई की वृद्धि दर पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि की तुलना में 11.5 प्रतिशत (अनंतिम) थी।

आठ प्रमुख उद्योगों के सूचकांक का सारांश नीचे दिया गया है:

कोयला (भारांक : 10.3 प्रतिशत)- जुलाई 2021 की तुलना में जुलाई 2022 के दौरान कोयला उत्पादन 11.4  प्रतिशत बढ़ा। इसका संचयी सूचकांक अप्रैल से जुलाई, 2022-23 के दौरान पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 26.6 प्रतिशत बढ़ा।

कच्चे तेल-(भारांक: 8.98 प्रतिशत) कच्चे तेल का उत्पादन जुलाई, 2022 में जुलाई, 2021 की तुलना में 3.8 प्रतिशत कम हुआ। इसका संचयी सूचकांक अप्रैल से जुलाई, 2022-23 के दौरान पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 0.5 प्रतिशत कम हो गया।

प्राकृतिक गैस - प्राकृतिक गैस का उत्पादन (भारांक: 6.88 प्रतिशत) जुलाई, 2022 में जुलाई, 2021 की तुलना में 0.3 प्रतिशत कम हो गया। इसका संचयी सूचकांक अप्रैल से जुलाई, 2022-23 के दौरान पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 3.5 प्रतिशत बढ़ा है। 

पेट्रोलियम रिफाइनरी उत्पाद-पेट्रोलियम रिफाइनरी उत्पादन (भारांक: 28.04 प्रतिशत) जुलाई, 2022 में जुलाई, 2021 की तुलना में 6.2 प्रतिशत बढ़ा। इसका संचयी सूचकांक अप्रैल से जुलाई, 2022-23 के दौरान पिछले की इसी अवधि की तुलना में 11.7 प्रतिशत बढ़ा है।

उर्वरक-उर्वरक उत्पादन (भारांक: 2.63 प्रतिशत) जुलाई, 2022 में जुलाई, 2021 की तुलना में 6.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इसका संचयी सूचकांक अप्रैल से जुलाई, 2022-23 के दौरान पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 11.3 प्रतिशत बढ़ा।

इस्पात-इस्पात उत्पाद(भारांक: 17.92 प्रतिशत) जुलाई, 2022 में जुलाई, 2021 की तुलना में 5.7 प्रतिशत बढ़ा। इसका संचयी सूचकांक अप्रैल से जुलाई, 2022-23 के दौरान पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 6.5 प्रतिशत बढ़ा।

सीमेंट-सीमेंट उत्पादन (भारांक: 5.37 प्रतिशत) जुलाई, 2022 में जुलाई, 2021 की तुलना में 2.1 प्रतिशत बढ़ा। इसका संचयी सूचकांक अप्रैल से जुलाई, 2022-23 के दौरान पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 13.3 प्रतिशत बढ़ा।

बिजली-बिजली उत्पादन (भारांक: 19.85 प्रतिशत) जुलाई, 2021 में जुलाई, 2022 में 2.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इसका संचयी सूचकांक अप्रैल से जुलाई, 2022-23 के दौरान पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 13.1 प्रतिशत बढ़ा।

 नोट 1 : मई 2022, जून 2022 तथा जुलाई 2022 के लिए डाटा अनंतिम हैं। प्रमुख उद्योगों की सूचकांक संख्या स्रोत एजेन्सियों से अपडेटेड डाटा के अनुरुप संशोधित/अंतिम रूप दिए जाते हैं।

नोट 2 : अप्रैल 2014 से, बिजली उत्पादन डाटा में नवीकरणीय स्रोतों से डाटा भी शामिल किए जाते हैं।

नोट 3 : ऊपर इंगित उद्योग वार भारांक आईआईपी से प्राप्त एकल उद्योग भारांक हैं और 100 के बराबर आईसीआई के संयुक्त भारांक के अनुपात के आधार पर प्रदर्शित किए जाते हैं।

नोट 4 : मार्च 2019 से, परिष्कृत स्टील के उत्पादन के भीतर काल्ड रौल्ड (सीआर) क्वायल्स' मद के तहत हौट रौल्ड पिकल्ड एंड आयल्ड (एचआरपीओ) नामक एक नए स्टील उत्पाद को भी शामिल किया गया है।

नोट 5 : अगस्त, 2022 के लिए सूचकांक शुक्रवार 30 सितंबर 2022 को जारी किया जाएगा।

 

विस्तृत विवरण देखने के लिए यहां क्लिक करें।

 

एमजी/ एएम/ केजे



(Release ID: 1855870) Visitor Counter : 330


Read this release in: English , Urdu , Tamil