श्रम और रोजगार मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

औद्योगिक श्रमिकों का उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (2016=100) – जुलाई, 2022

Posted On: 31 AUG 2022 7:37PM by PIB Delhi

श्रम ब्यूरो, श्रम एवं रोज़गार मंत्रालय से संबंधित कार्यालय द्वारा हर महीने औद्योगिक श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक का संकलन सम्पूर्ण देश में फैले हुए 88 महत्वपूर्ण औद्योगिक केंद्रों के 317 बाजारों से एकत्रित खुदरा मूल्यों के आधार पर किया जाता है। सूचकांक का संकलन 88 औद्योगिक केंद्रों एवं अखिल भारत के लिए किया जाता है और आगामी महीने के अंतिम कार्यदिवस पर जारी किया जाता है। जुलाई, 2022 के लिए सूचकांक इस प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जारी किया जा रहा है ।

जुलाई, 2022 का अखिल भारत उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (औद्योगिक श्रमिक) 0.7 अंक बढ़कर 129.9 (एक सौ उन्नतीस दशमलव नौ) अंकों के स्तर पर संकलित हुआ। सूचकांक में पिछले माह की तुलना में 0.54 प्रतिशत की वृद्धि रही जबकि एक वर्ष पूर्व इन्हीं दो महीनों के बीच 0.90 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई थी।

सूचकांक में दर्ज वृद्धि में अधिकतम योगदान मकान किराया समूह का रहा जिसने कुल बदलाव को 0.37  बिन्दु प्रतिशतता से प्रभावित किया। मदों में कुकिंग गैस, बिजली प्रभार, आलू, प्याज, लौकी, आम, केला, सुखी मिर्च,  तैयार भोजन, गेंहू, गेंहू आटा, अरहर/तुर दाल इत्यादि सूचकांक को बढ़ाने में सहायक रहे। इसके विपरित मुख्यतः टमाटर, पोल्ट्री चिकन, सोयाबीन का तेल, सूरजमुखी का तेल, सरसों का तेल, ताड़ का तेल, चावल, सेब, नींबू, मूली, लहसुन, ड्रमस्टिक आदि ने सूचकांक में दर्ज वृद्धि को नियंत्रित करने का प्रयास किया।

केंद्र-स्तर पर उधम सिंह नगर के सूचकांक में अधिकतम 3.8 अंक की वृद्धि रही जिसके पश्चात जलपाईगुरी और जालंधर में क्रमश: 3.3 एवं 3.2 अंक की वृद्धि दर्ज की गई। अन्य 9 केंद्रों में 2 से 2.9 अंक, 32 केंद्रों में 1  से 1.9 अंक और 24 केंद्रों में 0.1 से 0.9 अंक के बीच वृद्धि रही। इसके विपरीत सेलम में अधिकतम 4.1 अंक की कमी रही | अन्य 2 केंद्रों में 2 से 2.9 अंक, 3 केंद्रों में 1 से 1.9 अंक  और 11 केंद्रों में 0.1 से 0.9 अंक तक की कमी दर्ज की गई | शेष 3 केंद्रों के सूचकांक स्थिर रहे।

जुलाई, 2022 के लिए मुद्रास्फीति दर पिछले महीने के 6.16 प्रतिशत तथा गत वर्ष के इसी माह के 5.26 प्रतिशत की तुलना में 5.78 प्रतिशत रहा। खाद्य-स्फीति दर पिछले माह के 6.73 प्रतिशत एवं एक वर्ष पूर्व इसी माह के 4.91 प्रतिशत की तुलना में 5.96 प्रतिशत रहा।

 

सी.पी.आई.- आई.डब्ल्यू. पर आधारित मुद्रास्फीति दर (खाद्य एवं सामान्य)

 

अखिल-भारत समूह-वार सूचकांक: जून, 2022 एवं जुलाई, 2022

क्र. सं.

समूह

जून, 2022

जुलाई , 2022

I

खाद्य एवं पेय

130.0

129.7

II

पान, सुपारी, तंबाकू एवं नशीले पदार्थ

144.4

144.4

III

कपड़े एवं जूते

127.0

127.2

IV

आवास

118.9

121.0

V

ईंधन एवं प्रकाश

172.8

178.2

VI

विविध

125.9

126.1

 

सामान्य सूचकांक

129.2

129.9

 

सूचकांक की आगामी कड़ी अगस्त, 2022 माह के लिए दिन शुक्रवार 30 सितम्बर, 2022 को जारी की जाएगी। यह कार्यालय की वेबसाईट www.labourbureaunew.gov.in पर भी उपलब्ध रहेगा।

 

*****

हिमानी


(Release ID: 1855844)
Read this release in: English , Urdu , Marathi