रक्षा मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने आजाद हिंद फौज के पूर्व सैनिक मेजर ईश्वर लाल सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रविष्टि तिथि: 19 AUG 2022 9:53PM by PIB Delhi

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने आज नई दिल्ली में आयोजित एक मेमोरियल के दौरान आज़ाद हिंद फौज (आईएनए) के पूर्व सैनिक मेजर ईश्वर लाल सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मेजर ईश्वर लाल सिंह की अस्थियों वाले कलश पर माल्यार्पण करने के बाद रक्षा मंत्री ने लगभग तीन साल पहले सिंगापुर में आईएनए के इस पूर्व सैनिक के साथ अपनी मुलाकात को याद किया। उन्होंने कहा कि आज़ाद हिंद फौज (आईएनए) और उसके नेता नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जवानों के बलिदान को भारत नहीं भूलेगा। श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि नेताजी मूल्यों एवं आदर्शों के प्रतीक थे और उन्होंने मूल्यों के लिए लड़ाई लड़ी तथा स्वतंत्रता के आदर्शों से कभी समझौता नहीं किया।

रक्षा मंत्री ने कहा कि आम धारणा के विपरीत नेताजी के मन में महात्मा गांधी के लिए बहुत सम्मान था और उन्होंने महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता करार दिया। रक्षा मंत्री ने कहा कि नेताजी ने अपनी एक ब्रिगेड को महात्मा गांधी ब्रिगेड के रूप में नामित किया था।

मेजर ईश्वर लाल के सम्मान में इस मेमोरियल का आयोजन संस्कृति मंत्रालय एवं भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा किया गया था। इस अवसर पर सेना के अनेक पूर्व सैनिक मौजूद थे और उन्होंने आईएनए के इस पूर्व सैनिक के पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

मेजर ईश्वर लाल सिंह जो आज़ाद हिंद फौज के एक 92 वर्षीय सिंगापुर के पूर्व सैनिक थे, ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नेतृत्व में सेवाएं प्रदान की। अपनी शुरुआती किशोरावस्था में, उनके पिता ने उन्हें आज़ाद हिंद फौज (आईएनए) में शामिल होने की व्यवस्था की थी। वह यिशुन में श्री नारायण मिशन नर्सिंग होम के निवासी थे। दिनांक 5 अगस्त, 2022 को उनका निधन हो गया।

*****

 

एमजी/एएम/एबी/एसएस


(रिलीज़ आईडी: 1853305) आगंतुक पटल : 335
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu