प्रविष्टि तिथि:
12 AUG 2022 3:05PM by PIB Delhi
रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने बर्मिंघम, ब्रिटेन में हाल में संपन्न राष्ट्रमंडल खेलों में देश को पदक और प्रतिष्ठा दिलाने वाले सशस्त्र बलों के कर्मियों के साथ 12 अगस्त, 2022 को नई दिल्ली में, बातचीत की। उन्होंने कहा कि यह सराहनीय अद्भुत कार्य है कि 28 जुलाई से 08 अगस्त, 2022 के बीच आयोजित खेलों में भाग लेने वाले कुल 31 कर्मियों में से तीनों सेनाओं के 15 खिलाडि़यों ने भारत के लिए छह स्वर्ण, चार रजत और पांच कांस्य पदक जीते।
स्वर्ण पदक विजेता नायब सूबेदार जेरेमी लालरिनुंगा, हवलदार अचिंता शेअुली, सूबेदार अमित, सूबेदार दीपक पुनिया, एजी पीओ पीटी नवीन और एजी पीओ कॉम (टेल) एल्धोस पॉल ने रजत और कांस्य पदक विजेताओं तथा अन्य प्रतिभागियों के साथ सम्मान समारोह में भाग लिया। श्री राजनाथ सिंह ने उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दल की सराहना की, उन्हें भविष्य के सभी खेल आयोजनों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने और राष्ट्र को गौरव दिलाने के लिए प्रोत्साहित किया। वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी. आर. चौधरी, नौसेना प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार, रक्षा सचिव डॉ. अजय कुमार, थल सेना उपाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल बीएस राजू इस अवसर पर उपस्थित थे।
तीनों सेनाओं के पदक विजेताओं की सूची इस प्रकार है:
|
क्रम संख्या
|
सेवा
|
नाम
|
विषय
|
प्रदर्शन
|
|
1
|
थल सेना
|
नायब सब जेरेमी लालरिनुंगा
|
भारोत्तोलन
|
स्वर्ण
|
|
2
|
हवलदार अचिंता शेअुली
|
भारोत्तोलन
|
स्वर्ण
|
|
3
|
सूबेदार अमित
|
बॉक्सिंग
|
स्वर्ण
|
|
4
|
सूबेदार दीपक पुनिया
|
कुश्ती (एफएस)
|
स्वर्ण
|
|
5
|
नायब सूबेदार अविनाश सबले
|
एथलेटिक्स
|
रजत
|
|
6
|
सूबेदार संदीप
|
एथलेटिक्स
|
कांस्य
|
|
7
|
सूबेदार मोहम्मद हुसामुद्दीन
|
बॉक्सिंग
|
कांस्य
|
|
8
|
रेक्ट हवलदार दीपक
|
कुश्ती (एफएस)
|
कांस्य
|
|
9
|
वायु सेना
|
जेडब्ल्यूओ विकास ठाकुर
|
भारोत्तोलन
|
रजत
|
|
10
|
जेडब्ल्यूओ गुरुराजा
|
कांस्य
|
|
11
|
एसजीटी ए अबूबकर
|
ट्रिपल जंप
|
रजत
|
|
12
|
नौसेना
|
एजी पीओ पीटी नवीन
|
भारोत्तोलन
|
स्वर्ण
|
|
13
|
एजी पीओ कॉम (टेली) एल्धोस पॉल
|
ट्रिपल जंप
|
स्वर्ण
|
|
14
|
कॉम I (टेल) लवप्रीत सिंह
|
भारोत्तोलन
|
कांस्य
|
|
15
|
पीओसीओएम (टेल) जुगराज सिंह
|
हॉकी
|
रजत
|
एमजी/एएम/केपी/वाईबी