महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

“महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती स्मृति जुबिन इरानी ने 10 अगस्त 2022 को इथियोपिया की महिला एवं सामाजिक मामलों की मंत्री से मुलाकात की और महिला सशक्तिकरण से संबंधित आपसी सहयोग के क्षेत्रों पर चर्चा की”

प्रविष्टि तिथि: 10 AUG 2022 8:58PM by PIB Delhi

महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती स्मृति जुबिन इरानी ने आज इथियोपिया की महिला एवं सामाजिक मामलों की मंत्री डॉ. एर्गोगी टेस्फाय वोल्डमेस्केल के साथ बैठक की। माननीय मंत्री ने भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) के विशिष्ट पूर्व छात्र पुरस्कार प्राप्त करने के लिए अपने समकक्ष को बधाई दी। भारत और इथियोपिया के बीच तालमेल, सद्भावना और मित्रता को बढ़ावा देने में डॉ. वोल्डमेस्केल के उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें यह सम्मान दिया गया है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001TXW6.jpg

मंत्रियों ने महिला सशक्तिकरण और लैंगिक समानता के साथ-साथ आपसी सहयोग के लिए महिला सशक्तिकरण से संबंधित पारस्परिक हित वाले क्षेत्रों के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। चर्चा के दौरान माननीय मंत्रियों ने उन प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की जो महिलाओं के जीवन में परिवर्तन लाने के लिए महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने महिलाओं के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए पहल, नीतियों और सर्वोत्तम प्रथाओं पर भी चर्चा की।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002HQLJ.jpg

इथियोपिया की मंत्री ने महिला सशक्तिकरण से संबंधित विभिन्न पहल के लिए भारत सरकार के प्रयासों की भी सराहना की।

दोनों मंत्रियों ने महिलाओं और बच्चों के अधिकारों को बढ़ावा देने के लिए द्विपक्षीय व बहुपक्षीय मंचों पर बातचीत जारी रखने के लिए भी सहमति जताई।

***

एमजी/एएम/एसकेसी/एसके


(रिलीज़ आईडी: 1851009) आगंतुक पटल : 234
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Telugu