संस्‍कृति मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

श्रीमती मीनाक्षी लेखी ने हर घर तिरंगा अभियान के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए 40 एलईडी वैन को झंडी दिखाकर रवाना किया

प्रविष्टि तिथि: 01 AUG 2022 6:13PM by PIB Delhi

केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री श्रीमती मीनाक्षी लेखी ने आज नई दिल्ली में हर घर तिरंगा अभियान को गति देने के लिए 40 एलईडी वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर, श्रीमती मीनाक्षी लेखी ने 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों में ध्वजारोहण कर नागरिकों को हर घर तिरंगा अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ किया गया था और इस अभियान के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए हमने वीडियो वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। श्रीमती मीनाक्षी लेखी ने लोगों से आग्रह किया कि वे हमारे स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मान देने, देशभक्ति की भावना को मजबूत करने और आजादी का अमृत महोत्सव में जनभागीदारी को सुनिश्चित करने के लिए उत्साहपूर्वक इस अभियान में भाग लें, जो भारत की आजादी के 75वें वर्ष का प्रतीक है।

 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, "हम जो कुछ भी करते हैं, उसकी प्रेरणा हमेशा तिरंगा है और हम इसके लिए जीते हैं और इसके लिए मर सकते हैं।"

ये वैन हर घर तिरंगा अभियान और अमृत महोत्सव के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए पूरी दिल्ली में भ्रमण करेंगी। वैन 2 अगस्त को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित होने वाले तिरंगा उत्सव से संबंधित जानकारी भी प्रदर्शित करेंगी।

 

***

एमजी/एएम/एसएस/वाईबी


(रिलीज़ आईडी: 1847311) आगंतुक पटल : 273
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi