अणु ऊर्जा विभाग
azadi ka amrit mahotsav

सरकार ने कहा है कि तमिलनाडु में कूडनकुलम बिजली संयंत्र के कारण कोई विस्थापन नहीं हुआ


विस्तृत दिशा-निर्देशों के अनुसार केकेएनपीपी में समूह ‘सी’ के पदों पर 72 परियोजनाओं से प्रभावित व्यक्तियों की बहाली

प्रविष्टि तिथि: 28 JUL 2022 12:49PM by PIB Delhi

केंद्र सरकार ने कहा है कि तमिलनाडु में कूडनकुलम बिजली संयंत्र के कारण कोई विस्थापन नहीं हुआ है।

राज्यसभा में एक प्रश्न के जवाब में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार); अर्थ विज्ञान राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार); प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री; कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्यमंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने कहा कि राज्य सरकार ने जमीन-जायदाद के बारे में जो मुआवजा तय किया था, वह भू-स्वामियों को चुका दिया गया था।

इस बहाली प्रक्रिया के जरिये 72 परियोजनाओं से पीड़ित होने वाले व्यक्तियों को अब तक नौकरी दी जा चुकी है। ठेकेदारों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों को भी रोजगार दिया गया है। इसके अलावा, सामान और सेवाओं की आपूर्ति करने को स्थानीय लोगों के लिये अवसर भी पैदा किये गये हैं।

जो परियोजना स्थापित की गई, उसने एनपीसीआईएल में स्थानीय लोगों के लिये रोजगार के अवसर पैदा किये हैं। विस्तृत दिशा-निर्देशों के अनुसार केकेएनपीपी में समूह सीके पदों पर 72 परियोजनाओं से प्रभावित व्यक्तियों की बहाली में आयु और अंक-प्रतिशत की आवश्यक योग्यता में भी ढील दी गई है।

***
 

एमजी/एएम/एकेपी/एसएस


(रिलीज़ आईडी: 1845786) आगंतुक पटल : 317
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Tamil