राष्ट्रपति सचिवालय
राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद अपना कार्यकाल पूरा होने की पूर्व संध्या पर कल राष्ट्र को संबोधित करेंगे
प्रविष्टि तिथि:
23 JUL 2022 8:13PM by PIB Delhi
भारत के राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद अपना कार्यकाल पूरा होने की पूर्व संध्या पर कल (24 जुलाई, 2022) राष्ट्र को संबोधित करेंगे।
संबोधन का प्रसारण कल 1900 बजे से आकाशवाणी (एआईआर) के संपूर्ण राष्ट्रीय नेटवर्क पर एवं इसके साथ ही दूरदर्शन के सभी चैनलों पर पहले हिंदी में और फिर उसके बाद अंग्रेजी भाषा में किया जाएगा। दूरदर्शन पर हिंदी और अंग्रेजी में इस संबोधन के प्रसारण के बाद दूरदर्शन के क्षेत्रीय चैनलों द्वारा क्षेत्रीय भाषाओं में इसका प्रसारण किया जाएगा। आकाशवाणी द्वारा अपने सभी संबंधित क्षेत्रीय नेटवर्कों पर 2130 बजे से क्षेत्रीय भाषाओं में इस संबोधन का प्रसारण किया जाएगा।
***
एमजी/एएम/आरआरएस/सीएस–
(रिलीज़ आईडी: 1844421)
आगंतुक पटल : 269