उप राष्ट्रपति सचिवालय
उपराष्ट्रपति ने आज दोपहर के भोजन पर राष्ट्रपति कोविंद की मेजबानी की
उप राष्ट्रपति ने कहा, राष्ट्रपति ने अपनी व्यापक दूरदर्शिता और प्रीतिकर सादगी से संस्था का कदकाफी बढ़ाया
प्रविष्टि तिथि:
23 JUL 2022 6:26PM by PIB Delhi
उपराष्ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडू ने आज नई दिल्ली में उप-राष्ट्रपति निवास में राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद और उनके परिवार के सदस्यों की दोपहर के भोजन में मेजबानी की।

श्री कोविंद के खुशहाल और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए, श्री नायडू का मानना था कि राष्ट्रपति ने अपनी व्यापक दूरदर्शिता और प्रीतिकर सादगी से संस्थान का कद काफी बढ़ाया। पिछले पांच वर्षों के अनेक सुखद यादगार पलों को याद करते हुए, उपराष्ट्रपति ने कहा कि राष्ट्र के विकास के लिए राष्ट्रपति कोविंद के साथ काम करना उनके लिए एक अद्भुत अनुभव रहा है।
*****
एमजी/एएम/केपी/सीएस
(रिलीज़ आईडी: 1844271)
आगंतुक पटल : 338