शिक्षा मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

एनटीए ने तथ्य जांच समिति का गठन किया, जो कोल्लम का दौरा करेगी

प्रविष्टि तिथि: 19 JUL 2022 7:16PM by PIB Delhi

विभिन्न मीडिया रिपोर्टों के माध्यम से शिक्षा मंत्रालय के संज्ञान में यह बात आयी है कि केरल में कोल्लम जिले के पास एनईईटी (यू जी) - 2022 के एक केंद्र में कथित तौर पर एक घटना हुई थी। इस संबंध में एनटीए पहले ही स्पष्टीकरण जारी कर चुकी है।

इसके अलावा, विदेश और संसदीय कार्य राज्य मंत्री श्री वी. मुरलीधरन और केरल के अन्य जन प्रतिनिधियों ने आज केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की। केरल सरकार के उच्च शिक्षा और सामाजिक न्याय मंत्री डॉ. आर. बिंदू ने भी केंद्रीय शिक्षा मंत्री को पत्र लिखा है।

उपरोक्त बातों को ध्यान में रखते हुए शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी को केंद्र में उस समय मौजूद हितधारकों से घटना के बारे में सभी तथ्यों का पता लगाने के लिए कहा है।

तदनुसार, तथ्यों का विस्तार से पता लगाने के लिए एनटीए द्वारा एक तथ्य जांच समिति का गठन किया गया है। तथ्य जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

एमजी/एएम/जेके


(रिलीज़ आईडी: 1842923) आगंतुक पटल : 302
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Urdu , English , Punjabi , Malayalam