रक्षा मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

भारतीय नौसेना के हेलीकाप्टरों ने एलुरु के बाढ़ग्रस्त गांवों में राहत एवं बचाव अभियान चलाया

प्रविष्टि तिथि: 14 JUL 2022 8:05PM by PIB Delhi

गोदावरी नदी में भारी बाढ़ के कारण बचाव और राहत कार्यों के लिए एलुरु जिला प्रशासन से प्राप्त अनुरोध के बाद भारतीय नौसेना ने दिनांक 14 जुलाई 2022 को विशाखापत्तनम में आईएनएस देगा से दो मीडियम-लिफ्ट यूएच3एच हेलीकॉप्टरों को वेलैरपाडु मंडल में कोइदा (7 बस्ती क्षेत्र) और कटकूर (9 बस्ती क्षेत्र) के जल से घिरे क्षेत्रों में मानवीय सहायता प्रदान करने के लिए लॉन्च किया।

हेलीकॉप्टरों ने आवश्यक खाद्य सामग्री, दवाएं, दूध, ब्रेड आदि समेत राहत सामग्री को जल से घिरे ग्रामीणों के लिए नीचे गिराया। राजमुंदरी हवाईअड्डे से संचालित हेलीकॉप्टरों द्वारा अब तक 2000 किलोग्राम से अधिक राहत सामग्री पहुंचाई जा चुकी है। राहत कार्य शुक्रवार को भी जारी रहेगा।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/14JH9S.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/150RT3.jpg

****

एमजी/एएम/एबी


(रिलीज़ आईडी: 1841616) आगंतुक पटल : 281
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu