संस्‍कृति मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

राष्ट्रीय संस्मारक प्राधिकरण ने लाल किले में बाबा बंदा सिंह बहादुर का शहादत दिवस मनाया


बाबा बंदा सिंह बहादुर ने धर्म की रक्षा के लिए बलिदान दिया, उनके साहस को कभी भुलाया नहीं जा सकता : मीनाक्षी लेखी

Posted On: 25 JUN 2022 3:26PM by PIB Delhi

राष्ट्रीय संस्मारक प्राधिकरण ने महान योद्धा बाबा बंदा सिंह बहादुर के शहादत दिवस को नई दिल्ली स्थित लाल किले में मनाया। भारतीय कैलेंडर के आधार पर महान सिख शासक का शहादत दिवस इस दिन पड़ता है।

रेड फोर्ट लॉन्स पर हुए इस कार्यक्रम में संस्कृति और विदेश राज्य मंत्री श्रीमती मीनाक्षी लेखी के साथ ही एनएमए चेयरमैन श्री तरुण विजय और बाबा बंदा सिंह बहादुर की 10वीं पीढ़ी के वंशज बाबा जतिंदर पाल सिंह सोढी शामिल हुए।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0017TRV.jpg

 

इस अवसर पर अपने संबोधन में श्रीमती मीनाक्षी लेखी ने कहा कि बाबा बंदा सिंह बहादुरने अपने जीवन का बलिदान करके अपने धर्म के सम्मान की रक्षा की और उनके साहस को कभी भूलना नहीं चाहिए। केंद्रीय मंत्री ने बंदा बहादुर के शहादत स्थल को एक राष्ट्रीय स्मारक स्थल घोषित करने के लिए हर समर्थन का भरोसा दिलाया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0029M1B.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003BDAF.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004V9Z9.jpghttps://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005RR30.jpghttps://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0065KWY.jpg

 

श्रीमती मीनाक्षा लेखी ने कहा कि पंजाब के युवाओं को बाबा बंदा सिंह बहादुर जी से प्रेरणा लेनी चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान, ढाडी जत्था का प्रदर्शन किया गया और इसके अलावा एकप्रदर्शनी के माध्यम से बाबा बंदा सिंह बहादुर की कहानी को दिखाया गया।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0079L7Z.jpg

 

बाबा बंदा सिंह बहादुर एक महान सिक्ख योद्धा थे और उस खालसा आर्मी के एक कमांडर थे जिन्होंने मुगलों को शिकस्त दी और उत्तर भारत के एक बड़े हिस्से को दमनकारी मुगल शासन से मुक्त कराया और पंजाब में खालसा शासन की स्थापना की थी। बंदा सिंह बहादुर ने जमींदारी व्यवस्था खत्म की और भूमि जोतने वालों को संपत्ति का अधिकार दिया। वह एक महान शासक थे, जिन्होंने नानक शाही सिक्कों की शुरुआत की। उन्हें मुगल शासक फर्रुखसियार ने पकड़ लिया और महरौली में उनकी शहादत हो गई, जहां उनकी याद में एक स्मारक खड़ा हुआ है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image008RT15.jpg

****

एमजी/एएम/एमपी/सीएस


(Release ID: 1836966) Visitor Counter : 380
Read this release in: English , Urdu , Punjabi