सूचना और प्रसारण मंत्रालय
अंबाला कैंट - दौलतपुर चौक पैसेंजर स्पेशल ट्रेन चुरारू तकराला स्टेशन पर रुकेगी
सहारनपुर-ऊना हिमाचल पैसेंजर एक्सप्रेस रायमेहतपुर स्टेशन पर भी रुकेगी
केंद्रीय मंत्री श्री अनुराग ठाकुर ने दोनों ट्रेनों के रेल मार्गों पर क्रमशः इन दो स्टेशनों को जोड़ने का अनुरोध किया था
प्रविष्टि तिथि:
22 JUN 2022 9:34PM by PIB Delhi
रेल मंत्रालय ने आज आदेश दिया है कि अंबाला कैंट-दौलतपुर चौक पैसेंजर स्पेशल ट्रेन ऊना जिले के चुरारू तकराला स्टेशन पर भी रुकेगी। इसी तरह, सहारनपुर-ऊना हिमाचल पैसेंजर एक्सप्रेस रायमेहतपुर में भी रुकेगी।
केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री श्री अनुराग ठाकुर के रेल मंत्रालय से किये गए अनुरोध के बाद इन दोनों स्टेशनों को संबंधित ट्रेनों के ठहराव स्टेशनों के रूप में जोड़ा गया है। दोनों जिलों के लोगों को यात्रा में आ रही समस्याओं को कम करने के लिए इन स्टेशनों को ठहराव स्टेशनों के रूप में जोड़ने का अनुरोध किया गया था।
एमजी/एएम/जेके
(रिलीज़ आईडी: 1836425)
आगंतुक पटल : 311