वित्‍त मंत्रालय

प्रधानमंत्री ने मैसूर में भव्य योग प्रदर्शन के साथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह का नेतृत्व किया


योग अब एक वैश्विक पर्व बन गया है। योग किसी व्यक्ति मात्र के लिए नहीं, संपूर्ण मानवता के लिए है: प्रधानमंत्री

वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने जंतर मंतर, नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में भाग लिया

Posted On: 21 JUN 2022 7:00PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज कर्नाटक के मैसूर पैलेस ग्राउंड में हजारों प्रतिभागियों के साथ भव्‍य योग प्रदर्शन में सम्मिलित होकर 8वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह के विशिष्‍ट महत्‍व को रेखांकित किया।

मैसूर में आयोजित भव्‍य कार्यक्रम को संबोधित करते हुए  प्रधानमंत्री ने कहा, ‘योग हमारे समाज में शांति लाता है। योग हमारे राष्ट्रों और विश्व में शांति लाता है। और, योग हमारे ब्रह्माण्ड में शांति लाता है। मैं इस 8वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सभी को बधाई देता हूं।उन्होंने यह भी कहा, ‘योग अब पूरे विश्व में फैल गया है। योग से मिलने वाली शांति केवल व्यक्ति मात्र के लिए नहीं है, यह हमारे राष्ट्रों और विश्व में शांति लाता है।उन्होंने आगे कहा, यह पूरा ब्रह्माण्ड हमारे अपने शरीर और आत्मा से आरंभ होता है। ब्रह्माण्ड हमसे आरंभ होता है। और, योग हमें भीतर से चेतन करता है और जागरूकता की भावना पैदा करता है।

योग की व्यापक स्वीकार्यता पर प्रधानमंत्री ने टिप्पणी की कि योग अब एक वैश्विक पर्व बन गया है। योग किसी व्यक्ति मात्र के लिए नहीं है, बल्कि पूरी मानवता के लिए है। इसलिए इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम है- मानवता के लिए योग।

केंद्रीय वित्त और कॉरपोरेट कार्य मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण आज यहां प्रतिष्ठित जंतर मंतर पर मोरारजी देसाई योग संस्थान के योग साधकों के साथ 8वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई) 2022 समारोह में शामिल हुईं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001RPQ4.jpg

केंद्रीय वित्त मंत्री ने रोजमर्रा की जिंदगी में योग करने के लाभों पर प्रकाश डालते हुए कहा, ‘आज हम सभी यहां क्यों एकत्रित हुए हैं, इसका कारण यह है कि भारत से नेकी के आ‍इडिया को पूरी दुनिया के साथ साझा करना है। आज योग का उत्सव मनाया जाना दरअसल प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सक्रिय भागीदारी करने, योग को सक्रिय रूप से अपनाने और योग के आ‍इडिया को पूरी दुनिया में ले जाने का ही परिणाम है।’  

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0028E9T.jpg

श्रीमती सीतारमण ने कहा, ‘योग इस बात का एक विशिष्ट उदाहरण है कि भारत ने पूरे ब्रह्मांड को कितनी नायाब विधा पेश की है। इससे पहले योग साधकों, जिनकी पहुंच अन्य सभ्यताओं तक थी, ने अपने ज्ञान को भारत के बाहर के इलाकों में फैलाया था, लेकिन देश-विदेश दोनों में इसे इतने बड़े पैमाने पर इससे पहले कभी भी नहीं अपनाया गया था। योग को एक वैश्विक ज्ञान के रूप में मान्यता दि‍लाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी इसे संयुक्त राष्ट्र में ले गए। संयुक्त राष्ट्र में ही यह तय किया गया था कि हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाएगा। और तभी से आपने यह देखा है कि सिर्फ उस दिन ही नहीं, बल्कि पूरे साल योग का प्रचार-प्रसार पूरी दुनिया में हुआ है।

वित्त मंत्री ने कहा, ‘योग हमारे मन और शरीर को आपस में जोड़ने वाला एक अत्‍यंत विकसित व्यायाम है। यह भारत की सबसे बड़ी संपदा में से एक है। सहस्राब्दियों से इसका अभ्यास उन लोगों द्वारा किया जाता रहा है जो इसके गुणों के बारे में जानते थे और यह सदैव बरकरार रहा है। इसकी अंतर्निहित शिक्षाओं का कोई क्षरण नहीं हुआ है। जिस तरह से इसे अपनाया गया है वह भी सदैव बरकरार रहा है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003CF44.jpg

वित्त मंत्री ने यह बात रेखांकित की कि योग केवल एक व्यायाम ही नहीं है, बल्कि यह हमारे मन और शरीर को पूरी तन्‍मयता के साथ आपस में जोड़ता भी है। यह भारत की एक बड़ी संपदा है जिसे आज पूरे विश्व में सराहा जा रहा है। लेकिन यह न केवल शारीरिक फिटनेस के लिए है, बल्कि मन की निरंतर सतर्कता के लिए, अच्छी तरह से एकीकृत तंत्रिका प्रणाली और परिसंचरण के लिए भी है। योग के उत्‍कृष्‍ट औषधीय गुण सर्वविदित हैं।

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री श्री पंकज चौधरी आज पराशर झील, मंडी, हिमाचल प्रदेश में योग साधकों के साथ 8वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई) 2022 समारोह में शामिल हुए।  

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004PKGS.jpg

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री डॉ. भागवत किसानराव कराड आज अहमदाबाद के साबरमती रिवर फ्रंट में योग साधकों के साथ 8वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई) 2022 समारोह में शामिल हुए।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005IIRJ.jpg

 योग दिवस के समारोहों को कोविड-19 महामारी के प्रोटोकॉल के अनुरूप करने के दो साल बाद मानवता के लिए योग के संदेश का प्रचार-प्रसार करने के लिए आईडीवाई 2022 के इस वर्ष के 8वें संस्करण के लिए पूरे देश में व्यापक उत्साह और भागीदारी देखी गई।

इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कई चीजें पहली बार देखने को मिली हैं। इनमें एक गार्जियन रिंग कार्यक्रम भी शामिल है, जिसमें सूर्योदय के साथ-साथ 16 अलग-अलग टाइम जोन में योग करने वाले लोगों का सीधा प्रसारण करना भी सम्मिलित है। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत केंद्रीय कैबिनेट मंत्रियों द्वारा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी सहित पूरे भारत में 75 प्रतिष्ठित स्थलों पर उत्‍कृष्‍ट योग प्रदर्शन किया जा रहा है।

***

एमजी/एएम/आरआरएस/सीएस –                                       



(Release ID: 1836096) Visitor Counter : 302


Read this release in: English , Urdu , Manipuri