इलेक्ट्रानिक्स एवं आईटी मंत्रालय
केंद्रीय राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर कर्नाटक के पट्टाडकल में सामूहिक अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में हिस्सा लेंगे
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विज़न ने योग को सही मायने में वैश्विक बना दिया है : राजीव चंद्रशेखर
प्रविष्टि तिथि:
20 JUN 2022 4:48PM by PIB Delhi
केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी और कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री श्री राजीव चंद्रशेखर कल कर्नाटक राज्य के बागलकोट जिले के पट्टाडकल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में भाग लेंगे।
हिंडन हवाई अड्डे से हुबली के लिए उड़ान भरने से पहले उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर ट्वीट किया, “कल प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी कर्नाटक के मैसूर से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई) 2022 समारोह का नेतृत्व करेंगे। उनके विज़न ने योग को वास्तव में वैश्विक बना दिया है। इस साल हम दुनिया को अपनी 75 अद्भुत आईडीवाई लोकेशंस भी दिखाएंगे। इस योग दिवस पर मैं कर्नाटक के शानदार पट्टाडकल मंदिर परिसर में मौजूद रहूंगा"
हुबली हवाई अड्डे पर पहुंचने पर राज्य और केंद्र सरकार के अधिकारियों द्वारा और जिलाध्यक्ष श्री संजय कपाटकर के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा मंत्री महोदय का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। हुबली से उन्होंने 21 जून को होने वाले योग दिवस समारोह में भाग लेने के लिए बागलकोट जिले की यात्रा की।
मंत्री महोदय पट्टाडकल में इस सामूहिक समारोह का नेतृत्व करेंगे जहां यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थल पर 3000 से ज्यादा योग प्रतिभागियों के आने की उम्मीद है। ये मंदिर परिसर आरंभिक चालुक्यों (543-753 सीई) की विरासत है, जिन्होंने नौ हिंदू मंदिरों की श्रृंखला का निर्माण किया था।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई) को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। आईडीवाई-2022 पूरे देश और पूरी दुनिया में अभूतपूर्व पैमाने पर मनाया जा रहा है। पूर्व में फिजी से लेकर पश्चिम में सैन फ्रांसिस्को तक, शीर्ष नेतृत्व से लेकर जमीनी स्तर तक, सभी जातियों, पंथों, राष्ट्रीयताओं और जातियों के लोग योग के फायदों से खुद को जोड़ते हुए 21 जून को आईडीवाई समारोह में शामिल हो रहे हैं।
हर साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन की यात्रा माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के अथक प्रयासों से 2015 में शुरू हुई थी। 11 दिसंबर, 2014 को 193-सदस्यीय संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 177 सह-प्रायोजक देशों की रिकॉर्ड सहमति के साथ इस प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। ये प्रस्ताव था 21 जून को “अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस” के रूप में स्थापित करने का।
1 दिसंबर 2016 को यूनेस्को की मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत वाली प्रतिनिधि सूची में दर्ज होने के साथ ही भारत की पोषित सांस्कृतिक विरासत, योग ने सार्वभौमिक स्वीकार्यता प्राप्त कर ली।
ये वर्ष स्वतंत्रता का 75वां वर्ष, मोदी सरकार का 8वां वर्ष और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का 8वां वर्ष है, और प्रधानमंत्री कर्नाटक के मैसूर से इस समारोह का नेतृत्व करेंगे, वहीं केंद्रीय राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर कर्नाटक के बागलकोट जिले के पट्टाडकल में आयोजित एक सामूहिक योग समारोह में भाग लेंगे। ये सेलिब्रेशन पूरे भारत में 75 प्रतिष्ठित जगहों पर मनाए जा रहे हैं।
संयोग से मंत्री महोदय का बागलकोट जिले के साथ एक विशेष नाता है। अक्टूबर 2009 में, कर्नाटक ने कई दशकों की सबसे भीषण बाढ़ देखी थी, जिसने राज्य को लगभग एक सप्ताह तक प्रभावित रखा और कर्नाटक के उत्तरी और तटीय भागों के कई जिलों में जान-माल की भारी क्षति हुई। बाढ़ से सैकड़ों लोगों की जान चली गई और लाखों लोग बेघर हो गए। बागलकोट इसमें सबसे बुरी तरह प्रभावित हुआ जिला था।
राजीव चंद्रशेखर को कर्नाटक सरकार के ‘आसरे कार्यक्रम’ का समन्वयक नियुक्त किया गया था ताकि घरों का निर्माण करने के लिए कॉरपोरेट से डोनेशन और हितों को सही दिशा देकर पुनर्वास और पुनः स्थापन का काम किया जा सके। श्री राजीव चंद्रशेखर 50 से ज्यादा कॉरपोरेट को जोड़ने में सफल रहे जिन्होंने बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए 80,000 घर बनाने के लिए प्रतिबद्धता की थी।
श्री राजीव चंद्रशेखर के खुद के “आरसी फाउंडेशन” ने 3 गांवों को गोद लिया और 1000 घर बनाने के लिए प्रतिबद्धता जताई। 02 नवंबर, 2009 को बागलकोट जिले के बादामी तालुक के सिरबडगी में “आसरे” के लिए भूमि पूजा की गई।
*****
एमजी/एएम/जीबी
(रिलीज़ आईडी: 1835738)
आगंतुक पटल : 158