श्रम और रोजगार मंत्रालय
कृषि एवं ग्रामीण श्रमिकों के लिए अखिल भारत उपभोक्ता मूल्य सूचकांक – मई, 2022
Posted On:
20 JUN 2022 8:41PM by PIB Delhi
कृषि एवं ग्रामीण श्रमिकों के लिए अखिल भारत उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (आधार 1986-87 = 100) माह मई, 2022 में 11 एवं 12 अंक बढ़ कर क्रमशः 1119 (एक हजार एक सौ उन्नीस) तथा 1131(एक हजार एक सौ इकत्तीस) अंकों के स्तर पर रहे । सूचकांक के इस बदलाव में मुख्य योगदान खाद्य समूह का क्रमशः 7.44 और 7.65 अंक रहा । यह वृद्धि मुख्यतः चावल, गेहूँ-आटा, ज्वार, बाजरा, दूध, बकरे का मांस, ताज़ा /सूखी मछली, सूखी मिर्च, गरम मसाले, सब्जियाँ एवं फल, इत्यादि की कीमतों के कारण रही ।
विभिन्न राज्यों के सूचकांकों में वृद्धि भिन्न-भिन्न रही । कृषि श्रमिकों के लिए 20 राज्यों के सूचकांकों में 2 से 20 अंकों की वृद्धि रही । तमिलनाडु राज्य का सूचकांक 1294 अंकों के साथ सूचकांक तालिका में शिखर पर रहा जबकि हिमाचल प्रदेश राज्य का सूचकांक 883 अंकों के साथ सबसे नीचे रहा ।
ग्रामीण श्रमिकों के लिए 20 राज्यों के सूचकांकों में 1 से 19 अंकों की वृद्धि रही । तमिलनाडु राज्य का सूचकांक 1281 अंकों के साथ सूचकांक तालिका में शिखर पर रहा जबकि हिमाचल प्रदेश राज्य का सूचकांक 934 अंकों के साथ सबसे नीचे रहा ।
राज्य स्तर पर, कृषि श्रमिकों एवं ग्रामीण श्रमिकों के उपभोक्ता मूल्य सूचकांकों में केरल राज्य में अधिकतम वृद्धि क्रमशः 20 अंकों तथा 19 अंकों की मुख्यत: चावल, टैपिओका, ताज़ा/सूखी मछली, सूखी मिर्च, सब्जियाँ एवं फल, बस का किराया, इत्यादि की कीमतों में बढ़ोत्तरी के कारण रहीं ।
कृषि एवं ग्रामीण श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक पर आधारित मुद्रा स्फीति की यथार्थ दर माह मई, 2022 में 6.67% और 7.00% रही जो कि अप्रैल, 2022 में 6.44% और 6.67% तथा गत वर्ष के इसी माह के दौरान क्रमशः 2.94% और 3.12% थी । इसी तरह, खाद्य मुद्रास्फीति की यथार्थ दर माह मई, 2022 में 5.44% और 5.51% रही जो कि अप्रैल, 2022 में 5.29% और 5.35% तथा गत वर्ष के इसी माह के दौरान क्रमशः 1.54% और 1.73% थी ।
अखिल भारत उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सामान्य एवं वर्ग वार)
वर्ग
|
कृषि श्रमिक
|
ग्रामीण श्रमिक
|
अप्रैल, 2022
|
मई, 2022
|
अप्रैल, 2022
|
मई, 2022
|
सामान्य सूचकांक
|
1108
|
1119
|
1119
|
1131
|
खाद्य
|
1035
|
1046
|
1043
|
1054
|
पान,सुपारी आदि
|
1917
|
1912
|
1926
|
1922
|
ईंधन एवं प्रकाश
|
1233
|
1251
|
1226
|
1243
|
कपड़े,बिस्तरे व जूते
|
1162
|
1174
|
1195
|
1209
|
विविध
|
1177
|
1185
|
1181
|
1189
|
माह जून, 2022 के लिए कृषि एवं ग्रामीण श्रमिकों के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक 20 जुलाई 2022 को जारी किया जाएगा ।
*****
हिमानी / प्रोमिला
(Release ID: 1835678)
Visitor Counter : 479