विधि एवं न्‍याय मंत्रालय

प्रेस विज्ञप्ति

Posted On: 17 JUN 2022 7:54PM by PIB Delhi

राष्ट्रपति ने भारत के संविधान के अनुच्छेद 217 के खंड (1) द्वारा प्रदत्त शक्ति का इस्तेमाल करते हुए दिनांक 17.06.2022 की अधिसूचना के माध्यम से इलाहाबाद उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीशों की नियुक्ति करने पर प्रसन्नता व्यक्त की। इनमें न्यायाधीश (i) संजय कुमार पचौरी (ii) सुभाष चंद्र शर्मा (iii) सुभाष चंद (iv) श्रीमती सरोज यादव (v) मोहम्मद असलम (vi) अनिल कुमार ओझा (vii) श्रीमती साधना रानी (ठाकुर) (viii) सैयद आफताब हुसैन रिजवी (ix) अजय त्यागी और (x) अजय कुमार श्रीवास्तव- I हैं। ये सभी अपने संबंधित कार्यालयों का कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से उच्च न्यायालय के न्यायाधीश होंगे।

वर्तमान में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश श्री न्यायमूर्ति सुभाष चंद स्थानांतरण पर झारखंड उच्च न्यायालय में कार्यरत हैं।

न्याय विभाग (नियुक्ति प्रभाग), विधि और न्याय मंत्रालय

*****

एमजी/एमए/एचकेपी/वाईबी
 



(Release ID: 1834955) Visitor Counter : 193


Read this release in: English , Urdu