संस्‍कृति मंत्रालय

संस्कृति मंत्रालय द्वारा शिमला में 16 से 18 जून तक आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय साहित्य महोत्सव में भारत सहित 15 देशों की साहित्यिक हस्तियां भाग ले रही हैं

Posted On: 17 JUN 2022 6:21PM by PIB Delhi

संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार और साहित्य अकादमी, आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के भाग के रूप में 16 से 18 जून 2022 तक हिमाचल प्रदेश सरकार के कला और संस्कृति विभाग के सहयोग से शिमला में उन्मेष, एक अंतर्राष्ट्रीय साहित्य महोत्सव, का आयोजन कर रहे हैं।

इस समारोह का आयोजन शिमला के हेरिटेज बिल्डिंग, गेटी हेरिटेज कल्चरल कॉम्प्लेक्स और टाउन हॉल, रिज में किया जा रहा है।

इस समारोह का उद्घाटन सत्र 16 जून 2022 को सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक गेटी थिएटर के मुख्य सभागार में हुआ, जिसमें संस्कृति राज्या मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल और श्रीमती मीनाक्षी लेखी तथा आंध्र प्रदेश के राज्यपाल श्री बिस्वा भूषण हरिचंदन शामिल हुए।

किसी भी देश का साहित्य उस देश की संस्कृति का प्रतिनिधित्व करता है और उसके संदर्भ में जानकारी प्रदान करता है। साहित्यिक उत्सव इन भावनाओं और वर्णनों को अपने सभी रंगों में बाहर लेकर आते हैं। यही कारण है कि संस्कृति मंत्रालय और साहित्य अकादमी इस महोत्सव का आयोजन कर रहे हैं। भारत सहित 15 देशों के 425 से ज्यादा लेखकों, कवियों, अनुवादकों, समालोचकों और जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों, 60 से ज्यादा भाषाओं और 64 कार्यक्रमों का प्रतिनिधित्व करते हुए, उन्मेष - अंतर्राष्ट्रीय साहित्य महोत्सव देश का सबसे बड़ा साहित्य महोत्सव है।

समारोह के दौरान सभी दिन इसमें आम नागरिकों का प्रवेश नि:शुल्‍क है। यह भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन से संबंधित लगभग 1000 पुस्तकों और बिक्री के लिए पांच भारतीय प्रकाशकों के प्रकाशनों की एक प्रदर्शनी है।

******

एमजी/एमए/एएल/वाईबी



(Release ID: 1834884) Visitor Counter : 348


Read this release in: English , Urdu , Punjabi