पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय

मई 2022 की मासिक उत्पादन रिपोर्ट

Posted On: 17 JUN 2022 2:18PM by PIB Delhi

1. कच्चे तेल का उत्पादन

मई 2022 के दौरान कच्चे तेल का उत्पादन 2550.05 टीएमटी था, जो इस माह के लक्ष्य से 2.44 प्रतिशत अधिक और मई 2021 के उत्पादन की तुलना में 4.60 प्रतिशत अधिक है। अप्रैल-मई, 2022 के दौरान कच्चे तेल का समग्र उत्पादन 5019.72 टीएमटी था, जो कि पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान लक्ष्य और उत्पादन की तुलना में क्रमश: 2.86 प्रतिशत और 1.79 प्रतिशत अधिक है। इकाई-वार और राज्य-वार कच्चे तेल का उत्पादन अनुबंध-I में दिया गया है। मई 2022 के महीने के लिए यूनिट-वार कच्चे तेल का उत्पादन और अप्रैल-मई 2021-22 के लिए समग्र रूप से उत्पादन पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में तालिका -1 और माह-वार चित्र -1 में दिखाया गया है।

तेल कंपनी

लक्ष्य

मई (माह)

अप्रैल-मई (समग्र)

2022-23 (अप्रैल-मई)*

2022-23

2021-22

% पिछले साल की तुलना में

2022-23

2021-22

% पिछले साल की तुलना में

लक्ष्य*

उत्पादन*

उत्पादन

लक्ष्य*

उत्पादन *

उत्पादन

ओएनजीसी (नॉमिनेशन ब्लॉक)

19088.24

1611.73

1693.69

1553.65

109.01

3184.78

3344.34

3190.22

104.83

ऑयल इंडिया लिमिटेड (नॉमिनेशन ब्लॉक)

3571.00

276.29

265.23

253.08

104.80

529.76

516.68

495.82

104.21

पीवीटी/जेवीइज (पीएससी/आरएससी रिजिम)

9148.49

601.32

591.14

631.25

93.64

1165.43

1158.70

1245.20

93.05

कुल

31807.74

2489.35

2550.05

2437.98

104.60

4879.97

5019.72

4931.24

101.79

 तालिका-1: कच्चे तेल का उत्पादन (टीएमटी में)

  • नोट: पूर्णांकन के कारण योग का मिलान नहीं हो सकता है *: अस्थायी

चित्र-1: कच्चे तेल का मासिक उत्पादन

 

कमी के कारणों सहित यूनिट-वार उत्पादन विवरण इस प्रकार है:

1. मई 2022 के दौरान नामांकन ब्लॉक में ओएनजीसी (तेल और प्राकृतिक गैस निगम) द्वारा कच्चे तेल का उत्पादन 1693.69 टीएमटी था, जो महीने के लक्ष्य से 5.09 प्रतिशत अधिक और मई 2021 के उत्पादन की तुलना में 9.01 प्रतिशत अधिक है। अप्रैल-मई, 2022 के दौरान ओएनजीसी द्वारा कच्चे तेल का समग्र उत्पादन 3344.34 टीएमटी था, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान लक्ष्य और उत्पादन से क्रमशः 5.01 प्रतिशत और 4.83 प्रतिशत कम है।

2. मई 2022 के दौरान ओआईएल (ऑयल इंडिया लिमिटेड) द्वारा नामांकन ब्लॉक में कच्चे तेल का उत्पादन 265.23 टीएमटी था, जो महीने के लक्ष्य से 4.01 प्रतिशत कम है, लेकिन मई, 2021 के उत्पादन की तुलना में 4.80 प्रतिशत अधिक है। अप्रैल-मई 2022 के दौरान ओआईएल द्वारा कच्चे तेल का समग्र उत्पादन 516.68 टीएमटी था, जो इस अवधि के लक्ष्य से 2.47 प्रतिशत कम है, लेकिन पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान उत्पादन की तुलना में 4.21 प्रतिशत अधिक है। उत्पादन में कमी के कारण निम्नानुसार हैं:

• वर्कओवर कुओं और ड्रिलिंग कुओं से नियोजित योगदान से कम उत्पादन।

• मुख्य उत्पादक क्षेत्र (एमपीए) में स्थानीय अशांति और उपद्रवी गतिविधियों के कारण योजना से कम उत्पादन।

3. मई 2022 के दौरान पीएससी/आरएससी शासन में प्राइवेट/जेवी कंपनियों द्वारा कच्चे तेल का उत्पादन 591.14 टीएमटी था, जो कि रिपोर्टिंग महीने के लक्ष्य से 1.69 फीसदी कम है और मई 2021 के महीने के उत्पादन से 6.36 फीसदी कम है। अप्रैल-मई 2022 के दौरान निजी/संयुक्त उद्यम कंपनियों द्वारा कच्चा तेल का समग्र उत्पादन 1158.70 टीएमटी था, जो कि इस अवधि के लिए लक्ष्य से 0.58 प्रतिशत कम और पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान उत्पादन से 6.95 प्रतिशत कम है। उत्पादन में कमी के कारण निम्नानुसार हैं:

• AAP-ON-94/1 (HOEC): कम उपभोक्ता मांग के कारण उत्पादन में कमी।

• अमगुरी (ऑयलमैक्स): कम उपभोक्ता मांग के कारण उत्पादन में कमी।

• सीबी-ओएनएन-2004/2 (ओएनजीसी): वीडी-3 डिस्कवरी में एक विकास कुएं से उत्पादन शुरू होने में देरी के कारण कमी।

• CEIL (RAVVA): उत्पादन में कमी, RF-3 और RE-3ST कुओं से कम सुपुर्दगी के कारण।

2. प्राकृतिक गैस का उत्पादन

मई 2022 के दौरान प्राकृतिक गैस का उत्पादन 2913.65 एमएमएससीएम था, जो मासिक लक्ष्य से 5.06 प्रतिशत कम और मई 2021 के उत्पादन से 6.35 प्रतिशत अधिक है। अप्रैल-मई 2022 के दौरान प्राकृतिक गैस उत्पादन 5740.38 एमएमएससीएम था, जो कि इस अवधि के लिए तय लक्ष्य की तुलना में 5.46 प्रतिशत कम लेकिन पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान हुए उत्पादन की तुलना में 6.48 प्रतिशत अधिक है। प्राकृतिक गैस का यूनिट-वार और राज्य-वार उत्पादन अनुबंध-II में दिया गया है। मई 2022 के लिए मासिक यूनिट-वार प्राकृतिक गैस उत्पादन और अप्रैल-मई 2021-22 के लिए समग्र उत्पादन, पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में तालिका-2 और माह-वार उत्पादन चित्र-2 में दिखाया गया है।

तालिका-2: प्राकृतिक गैस उत्पादन (एमएमएससीएम में)

तेल कंपनी

लक्ष्य

मई (माह)

(अप्रैल-मई) (समग्र)

2022-23 (अप्रैल-मई)*

2022-23

2021-22

% पिछले साल की तुलना में

2022-23

2021-22

% पिछले साल की तुलना में

लक्ष्य*

उत्पादन*

उत्पादन

लक्ष्य*

उतपादन.*

उत्पादन

ओएनजीसी (नॉमिनेशन ब्लॉक)

20798.12

1710.61

1741.33

1642.03

106.05

3408.09

3449.32

3367.53

102.43

ऑयल इंडिया लिमिटेड (नॉमिनेशन ब्लॉक)

3717.84

315.73

251.12

229.93

109.21

619.24

496.03

445.06

111.45

पीवीटी/जेवीइज (पीएससी/आरएससी रिजिम)

14760.68

1042.72

921.20

867.68

106.17

2044.37

1795.02

1578.58

113.71

कुल

39276.64

3069.06

2913.65

2739.65

106.35

6071.70

5740.38

5391.17

106.48

  • नोट: पूर्णांकन के कारण योग का मिलान नहीं हो सकता है *: अस्थायी

चित्र-2: मासिक प्राकृतिक गैस उत्पादन

 

1. मई 2022 के दौरान नामांकन ब्लॉकों में ओएनजीसी (तेल और प्राकृतिक गैस निगम) द्वारा प्राकृतिक गैस का उत्पादन 1741.33 एमएमएससीएम था, जो महीने के लिए तय लक्ष्य से 1.80 प्रतिशत और मई 2021 के उत्पादन से 6.05 प्रतिशत अधिक है। अप्रैल-मई 2022 के दौरान ओएनजीसी का कुल प्राकृतिक गैस उत्पादन 3449.32 एमएमएससीएम था, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान क्रमशः अवधि और उत्पादन के लक्ष्य से 1.21 प्रतिशत और 2.43 प्रतिशत अधिक है।

2. मई 2022 के दौरान नॉमिनेशन ब्लॉक में ओआईएल (ऑयल इंडिया लिमिटेड) द्वारा प्राकृतिक गैस का उत्पादन 251.12 एमएमएससीएम था जो कि चालू वर्ष के इस महीने के तय लक्ष्य से 20.46 प्रतिशत कम है और पिछले साल के इसी महीने के उत्पादन से 9.21 प्रतिशत अधिक है। अप्रैल-मई 2022 के दौरान ओआईएल द्वारा प्राकृतिक गैस का समग्र उत्पादन 496.03 एमएमएससीएम था, जो इस अवधि के लक्ष्य से 19.90 प्रतिशत कम है, लेकिन पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान उत्पादन से 11.45 प्रतिशत अधिक है। उत्पादन में कमी के कारण निम्नानुसार हैं:

• कुओं/पुराने कुओं की ड्रिलिंग से नियोजित योगदान में कमी।

• एमपीए में प्रमुख उपभोक्ताओं द्वारा कम उठाव।

3. मई 2022 के दौरान पीएससी/आरएससी/सीबीएम शासन में निजी/संयुक्त उद्यम कंपनियों द्वारा प्राकृतिक गैस का उत्पादन 921.20 एमएमएससीएम था, जो महीने के लक्ष्य से 11.65 प्रतिशत कम है लेकिन मई 2021 के उत्पादन की तुलना में 6.17 प्रतिशत अधिक है। अप्रैल-मई 2022 के दौरान निजी/संयुक्त उद्यमों द्वारा प्राकृतिक गैस का समग्र उत्पादन 1795.02 एमएमएससीएम था, जो इस अवधि के लक्ष्य से 12.20 प्रतिशत कम है, लेकिन पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान हुए उत्पादन से 13.71 प्रतिशत अधिक है। उत्पादन में कमी के कारण निम्नानुसार हैं:

• AAP-ON-94/1 (HOEC): कम उपभोक्ता मांग के कारण उत्पादन में कमी।

• अमगुरी (ऑयलमैक्स): कम उपभोक्ता मांग के कारण उत्पादन में कमी।

• आरजे-ओएन/6 (एफईएल): खरीदार द्वारा दो दिनों के लिए गैस की कम उठान और कुओं से निकासी में प्राकृतिक गिरावट।

• CEIL (RAVVA): उत्पादन में कमी, RF-3 और RE-3ST कुओं से कम सुपुर्दगी के कारण।

3. कच्चा तेल प्रसंस्कृत (कच्चा प्रवाह)

मई 2022 के दौरान संसाधित कच्चे तेल का उत्पादन 22643.91 टीएमटी था, जो इस महीने के तय लक्ष्य से 4.96 प्रतिशत अधिक और मई 2021 की तुलना में 19.34 प्रतिशत अधिक है। अप्रैल-मई 2022 के दौरान संसाधित कच्चा तेल का समग्र उत्पादन 44223.52 टीएमटी था, जो कि माह के तय लक्ष्य से 3.81 प्रतिशत अधिक और पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 13.81 प्रतिशत अधिक है। मई 2022 की तुलना में मई 2022 के दौरान कच्चे तेल की प्रवाह क्षमता और क्षमता उपयोग का रिफाइनरी-वार विवरण अनुबंध-III और अनुबंध-IV में दिया गया है। मई 2021 के महीने के लिए और अप्रैल-मई 2022 की अवधि के लिए कंपनी-वार कच्चे तेल की प्रवाह क्षमता समग्र रूप से पिछले वर्ष की समान अवधि के लिए तालिका-3 और माह-वार चित्र-3 में दिखाया गया है।

तालिका 3: संसाधित कच्चा तेल (कच्चा प्रवाह) (टीएमटी में)

तेल कंपनी

लक्ष्य

मई  (माह)

अप्रैल-मई (समग्र)

2022-23 (अप्रैल-मार्च)*

2022-23

2021-22

% पिछले साल की तुलना में

2022-23

2021-22

% पिछले साल की तुलना में

लक्ष्य*

उत्पादन*

उत्पादन

लक्ष्य *

उत्पादन *

उत्पादन

सीपीएसई

154983.78

13385.65

14136.02

10664.10

132.56

26808.58

27864.88

22836.13

122.02

आईओसीएल

69999.90

6132.29

6422.41

5382.79

119.31

12217.34

12659.67

11363.10

111.41

बीपीसीएल

37000.00

3360.00

3364.14

2603.11

129.24

6680.00

6664.50

5839.38

114.13

एचपीसीएल

18920.85

1465.70

1646.72

855.30

192.53

2991.60

3176.02

1722.73

184.36

सीपीसीएल

10300.00

930.00

1005.44

629.17

159.81

1830.00

1909.64

1388.96

137.49

एनआरएल

2800.00

244.51

275.34

226.08

121.79

481.13

546.06

447.29

122.08

एमआरपीएल

15900.00

1250.00

1415.20

961.06

147.25

2600.00

2896.17

2060.85

140.53

ओएनजीसी

63.04

3.16

6.78

6.59

102.85

8.52

12.83

13.82

92.84

पीवीटी/जेवीएस

94637.83

8187.98

8507.88

8310.04

102.38

15793.31

16358.64

16022.71

102.10

एचएमईएल

11451.93

980.34

1111.19

1102.40

100.80

1931.89

2151.04

2161.30

99.53

आरआईएल

63021.49

5515.18

5671.18

5515.18

102.83

10536.17

10822.10

10536.17

102.71

एनईएल

20164.41

1692.47

1725.51

1692.47

101.95271

3325.25

3385.49

3325.25

101.8119

कुल

249621.61

21573.63

22643.91

18974.14

119.34

42601.88

44223.52

38858.84

113.81

  • नोट: पूर्णांकन के कारण योग का मिलान नहीं हो सकता है *: अस्थायी

चित्र 3:  संसाधित कच्चा तेल (कच्चे तेल की प्रवाह क्षमता)  

3.1 मई 2022 के दौरान सीपीएसई रिफाइनरियों का संसाधित कच्चा तेल 14136.02 टीएमटी था, जो महीने के लक्ष्य से 5.61 प्रतिशत अधिक और मई 2021 के उत्पादन से 32.56 प्रतिशत अधिक है। अप्रैल-मई 2022 के दौरान कच्चे तेल की समग्र प्रवाह क्षमता 27864.88 टीएमटी थी जो इस अवधि के तय लक्ष्य से 3.94 प्रतिशत और पिछले वर्ष की इसी अवधि के उप्तादन लक्ष्य से 22.02 प्रतिशत अधिक है। उत्पादन में कमी के कारण निम्नानुसार हैं:

• आईओसीएल-मथुरा रिफाइनरी: एक्सचेंजर में रिसाव के चलते डीजल हाइड्रो ट्रीटिंग (डीएचडीटी) किए जाने के कारण क्रूड का प्रसंस्करण कम हुआ।

• आईओसीएल-पानीपत रिफाइनरी: उच्च टैन क्रूड प्रोसेसिंग के कारण कच्चे तेल का प्रसंस्करण कम होता है।

• आईओसीएल-बोंगईगांव रिफाइनरी: क्रूड पाइपलाइन बंद हो जाने और उच्च आरसीओ स्टॉक के कारण संसाधित कच्चे तेल का आयात किया गया।

• एचपीसीएल-विशाख: सेकेंडरी प्रोसेसिंग यूनिट बंद होने के कारण कच्चे तेल का प्रसंस्करण कम हुआ।

3.2 मई 2022 के दौरान निजी और संयुक्त उद्यम रिफाइनरियों का संसाधित कच्चा तेल 8507.88 टीएमटी था, जो इस महीने के लक्ष्य से 3.91 प्रतिशत अधिक और मई 2021 के उत्पादन से 2.38 प्रतिशत अधिक है। अप्रैल-मई 2022 के दौरान समग्र कच्चे तेल की प्रवाह  क्षमता (थ्रू पुट) 16358.64 टीएमटी था, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान क्रमश: लक्ष्य और उत्पादन से 3.58 प्रतिशत और 2.10 प्रतिशत अधिक है।

4. पेट्रोलियम उत्पादों का उत्पादन

5. मई 2021 के दौरान पेट्रोलियम उत्पादों का उत्पादन 23250 टीएमटी था, जो इस महीने के तय लक्ष्य से 4.36 प्रतिशत अधिक और मई 2021 के उत्पादन से 16.65 प्रतिशत अधिक है। अप्रैल-मई 2022 के दौरान पेट्रोलियम उत्पादों का उत्पादन 46061.39 टीएमटी था, जो कि पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान हुए उत्पादन से क्रमशः 4.90 प्रतिशत और 12.83 प्रतिशत अधिक है। पेट्रोलियम उत्पादों का यूनिट-वार उत्पादन अनुबंध-V में दिया गया है। मई 2022 के महीने के लिए कंपनी-वार उत्पादन और अप्रैल-मई, 2022 के लिए समग्र रूप से पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में उत्पादन तालिका-4 और माह-वार चित्र-4 में दिखाया गया है।

तालिका 4: पेट्रोलियम उत्पादों का उत्पादन (टीएमटी)

तेल कंपनी

लक्ष्य

मई  (माह)

अप्रैल-मई (समग्र)

2022-23 (अप्रैल-मार्च)*

2022-23

2021-22

% पिछले साल की तुलना में

2022-23

2021-22

% पिछले साल की तुलना में

लक्ष्य*

उत्पादन*

उत्पादन

लक्ष्य*

उत्पादन *

उत्पादन

सीपीएसई

144648.94

12487.65

13236.49

10057.90

131.60

25032.85

26176.08

21624.78

121.05

आईओसीएल

66322.30

5837.90

6131.89

5151.77

119.02

11614.75

12051.73

10947.54

110.09

बीपीसीएल

34005.99

3094.34

3107.83

2452.69

126.71

6150.33

6286.38

5577.73

112.70

एचपीसीएल

17495.57

1317.08

1484.65

812.54

182.72

2733.86

2956.28

1620.10

182.48

सीपीसीएल

9614.24

867.94

957.77

608.39

157.43

1707.88

1733.11

1219.58

142.11

एनआरएल

2748.86

240.04

283.56

225.26

125.88

472.34

550.23

444.89

123.68

एमआरपीएल

14401.95

1127.36

1264.16

800.98

157.83

2345.60

2586.02

1801.94

143.51

ओएनजीसी

60.02

3.00

6.63

6.27

105.84

8.10

12.33

13.01

94.80

प्राइवेट/जेवी

111404.56

9469.76

9706.00

9540.42

101.74

18289.81

19300.65

18499.23

104.33

एचएमईएल

10528.86

922.16

1021.29

992.82

102.87

1817.13

2011.69

2026.55

99.27

आरआईएल

81492.18

6916.07

7018.52

6916.07

101.48

13290.73

14067.18

13290.73

105.84

नेल

19383.52

1631.53

1666.19

1631.53

102.12

3181.95

3221.78

3181.95

101.25

कुल रिफाइनरी

256053.50

21957.41

22942.49

19598.32

117.06

43322.66

45476.73

40124.01

113.34

फ्रैक्शनेटर्स

3888.14

320.93

307.76

333.57

92.26

587.65

584.66

699.55

83.58

कुल

259941.64

22278.34

23250.24

19931.89

116.65

43910.30

46061.39

40823.55

112.83

नोट: पूर्णांकन के कारण योग का मिलान नहीं हो सकता है *: अस्थायी

 

चित्र 4: पेट्रोलियम उत्पादों का रिफाइनरियों द्वारा मासिक उत्पादन

2. मई 2022 के दौरान तेल रिफाइनरियों द्वारा पेट्रोलियम उत्पादों का उत्पादन 22942.49 टीएमटी था, जो महीने के तय लक्ष्य से 4.49 प्रतिशत अधिक और मई 2021 के उत्पादन से 17.06 प्रतिशत अधिक है। अप्रैल-मई, 2022 के दौरान समग्र उत्पादन 45476.73 टीएमटी था, जो कि पिछले वर्ष के इसी अवधि के लिए तय लक्ष्य और उत्पादन से क्रमशः 4.97 प्रतिशत और 13.34 प्रतिशत अधिक है।

3. मई 2022 के दौरान फ्रैक्शनेटरों द्वारा पेट्रोलियम उत्पादों का उत्पादन 307.76 टीएमटी था, जो महीने के तय लक्ष्य से 4.11 प्रतिशत कम और मई 2021 के उत्पादन से 7.74 प्रतिशत कम है। अप्रैल-मई 2022 के दौरान समग्र उत्पादन 584.66 टीएमटी था, जो कि पिछले वर्ष की इसी अवधि के तय लक्ष्य और उत्पादन से क्रमश: 0.51 प्रतिशत और 16.42 प्रतिशत कम है।

 

अनुलग्नक-I के लिए यहां क्लिक करें

अनुलग्नक-II के लिए यहां क्लिक करें

अनुलग्नक-III के लिए यहां क्लिक करें

अनुलग्नक-IV के लिए यहां क्लिक करें

अनुलग्नक-V . के लिए यहां क्लिक करें

***

एमजी/एमए/एसएम/ओपी



(Release ID: 1834864) Visitor Counter : 252


Read this release in: English , Tamil