राष्ट्रपति सचिवालय
azadi ka amrit mahotsav

राष्ट्रीय सैन्य स्कूल बेंगलुरु के प्लेटिनम जुबली समारोह के अवसर पर राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद का संबोधन

प्रविष्टि तिथि: 13 JUN 2022 6:01PM by PIB Delhi

राष्ट्रीय सैन्य स्कूल, बेंगलुरू के प्लेटिनम जुबली समारोह को मनाने के लिए आयोजित इस विशेष समारोह में यहां आकर मुझे प्रसन्नता हो रही है। मैं इस विशेष अवसर पर सभी कैडेटों, शिक्षकों, पूर्व छात्रों और स्टाफ सदस्यों को बधाई देता हूं। चूंकि इसकी स्थापना 1946 में हुई थी, इसलिए स्कूल ने एक लंबा सफर तय किया है और इसे देश के बेहतरीन बोर्डिंग स्कूलों में से एक माना जाता है।

आधुनिक कर्नाटक को मिलाकर बने इस क्षेत्र ने सदियों से आध्यात्मिकता, कला, वास्तुकला, विज्ञान, शिक्षा और बहादुरी के उच्चतम उदाहरण दिखाए हैं।

इस धरती के सपूत फील्ड मार्शल केएम करियप्पा के योगदान को भारतीय हमेशा संजो कर रखेंगे। जैसा कि आप सभी जानते हैं, वह हमारी सेना के पहले भारतीय कमांडर-इन-चीफ थे और फील्ड मार्शल के पद से सम्मानित दो जनरलों में से एक थे जो भारतीय सेना में मिलने वाला सर्वोच्‍च रेंक है। पिछले साल मदिकेरी में कर्नाटक के एक और महान सपूत को समर्पित जनरल थिमय्या संग्रहालय का उद्घाटन करना मेरे लिए सौभाग्य की बात थी। कर्नाटक के इन दोनों महान जनरलों को हमेशा हमारे दो बेहतरीन सैन्य कमांडरों के रुप में हमेशा याद किया जाएगा।

कर्नाटक आधुनिक शिक्षा और प्रौद्योगिकी के एक प्रमुख केन्‍द्र के रूप में उभरा है। मुझे यह जानकर खुशी हो रही है कि कर्नाटक को नवीनतम 'इंडिया इनोवेशन इंडेक्स' में सभी राज्यों में शीर्ष स्थान मिला है। बेंगलुरु अध्‍ययन, प्रौद्योगिकी और उद्यम के विश्व स्तर पर तुलनीय केन्‍द्र के रूप में उभरा है। मुझे बताया गया है कि हाल की एक रिपोर्ट में, बेंगलुरु 2021 में दुनिया भर के शीर्ष पांच उद्यम-पूंजी-वित्त पोषण-केन्‍द्रों में से एक था।

राज्यपाल-श्री थावरचंद गहलोत और मुख्यमंत्री-श्री बसवराज बोम्मई के नेतृत्व में कर्नाटक उल्लेखनीय प्रगति कर रहा है। मैं कर्नाटक की प्रशंसनीय उपलब्धियों के लिए राज्य सरकार की पूरी टीम को बधाई देता हूं।

****

एमजी/एमए/केपी
 


(रिलीज़ आईडी: 1833658) आगंतुक पटल : 296
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Punjabi , Tamil