इस्‍पात मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

इस्पात मंत्री श्री राम चंद्र प्रसाद सिंह ने आश्वस्त किया: द्वितीयक इस्पात उद्योग की समस्याओं का उपयुक्त स्तर पर समाधान किया जाएगा

प्रविष्टि तिथि: 12 JUN 2022 9:46PM by PIB Delhi

इस्पात मंत्रालय ने उत्तराखंड स्थित इस्पात कंपनियों के साथ एक संवाद सत्र का आयोजन किया। केन्द्रीय इस्पात मंत्री श्री राम चंद्र प्रसाद सिंह ने ‘द्वितीयक इस्पात उद्योग में अवसर एवं चुनौतियां’ विषय पर हरिद्वार में आयोजित इस संवाद सत्र की अध्यक्षता की। केन्द्रीय मंत्री ने उत्तराखंड स्टील एसोसिएशन के सदस्यों के साथ बातचीत की और द्वितीयक इस्पात उद्योग के क्षेत्र में अवसर एवं चुनौतियों बारे में चर्चा की। उन्होंने स्टील एसोसिएशन के सदस्यों को आश्वस्त किया कि इस्पात उद्योग को पेश आने वाली समस्याओं का उपयुक्त स्तर पर समाधान किया जाएगा।

श्री राम चंद्र प्रसाद सिंह ने यह भी बताया कि कैसे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी व्यापार जगत के लिए एक अनुकूल वातावरण सुनिश्चित कर रहे हैं और कानूनी ढांचे का सरलीकरण कर रहे हैं। इस उद्योग से जुड़ी चिंताओं को कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा सामने रखा गया जिसमें उद्योग के लिए बेहतर वातावरण, विशेष रूप से वित्त, लॉजिस्टिक्स, पर्यावरण तथा इस क्षेत्र से जुड़े लघु उद्योगों के लिए सहायता, का मुद्दा शामिल था। इस संवाद सत्र में उत्तराखंड स्थित स्टील कंपनियों के अधिकारियों की भी भागीदारी रही।

 

*********************

एमजी/एएम/आर
 


(रिलीज़ आईडी: 1833486) आगंतुक पटल : 266
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Punjabi