ग्रामीण विकास मंत्रालय

मिशन अमृत सरोवर- ग्रामीण विकास सचिवकी अध्यक्षता में मिशन की प्रगति की समीक्षा के लिए उच्च स्तरीय बैठक आयोजित

Posted On: 11 MAY 2022 8:18PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री ने भविष्य के लिए जल संरक्षण की दृष्टि से24 अप्रैल 2022 को अमृत सरोवर पर एक नया मिशन आरंभ किया। मिशन का उद्देश्य आजादी का अमृत ​​महोत्सव उत्सव के एक हिस्से के रूप में देश के प्रत्येक जिले में 75 जल निकायों का विकास और कायाकल्प करना है। कुल मिलाकर, इससे लगभग एक एकड़ या उससे अधिक आकार के 50,000 जलाशयों का निर्माण होगा।

यह मिशन समग्र सरकारी दृष्टिकोण के साथ आरंभ किया गया है जिसमें 6 मंत्रालय/विभाग नामत: ग्रामीण विकास विभाग, भूमि संसाधन विभाग, पेयजल और स्वच्छता विभाग, जल संसाधन विभाग, पंचायती राज मंत्रालय, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, भास्कराचार्य राष्ट्रीय अंतरिक्ष अनुप्रयोग और भू-सूचना विज्ञान संस्थान (बीआईएसएजी-एन) का मिशन के लिए तकनीकी भागीदार के रूप में चयन किया गया है। यह मिशनराज्यों की अपनी योजनाओं के अतिरिक्त राज्यों और जिलों के माध्यम से महात्मा गांधी नरेगा, 15वांवित्त आयोग अनुदान, पीएमकेएसवाई की उप योजनाओं जैसे जलसंभर विकास घटक, हर खेत को पानी जैसी विभिन्न योजनाओं पर फिर से ध्यान केंद्रित करके काम करता है। यह भी उल्लेख किया जा सकता है कि मिशन इन प्रयासों में सहयोग देने के लिए नागरिकों और गैर-सरकारी संसाधनों को जुटाने को प्रोत्साहित करता है।

ग्रामीण विकास सचिवश्री नागेन्द्र नाथ सिन्हा ने आज मिशन अमृत सरोवर की प्रगति की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें अपर मुख्य सचिव, सभी राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों केप्रमुख सचिव, ग्रामीण विकास सचिव, मिशन अमृत सरोवर के लिए राज्य नोडल अधिकारी, मिशन के जिला नोडल अधिकारियों के साथ-साथ 700 से अधिक जिलों केडीएम/डीसी/सीईओ ने हिस्सा लिया।

मिशन अमृत सरोवर को 15 अगस्त 2023 तक पूरा किया जाना है। देश में लगभग 50,000 ऐसे अमृत सरोवर का निर्माण किया जा सकता है। इनमें से प्रत्येक अमृत सरोवर के पास10,000 घन मीटर की जल धारण क्षमता के साथ लगभग 1 एकड़ का क्षेत्र होगा।

लोगों की भागीदारी इस मिशन का केंद्र बिंदु है। स्थानीय स्वतंत्रता सेनानी, उनके परिवार के सदस्य, शहीदों के परिवार के सदस्य, पद्म पुरस्कार विजेता और स्थानीय क्षेत्र के नागरिक, जहां अमृत सरोवर का निर्माण किया जाना है, सभी प्रत्येक चरणों में शामिल रहेंगे। प्रत्येक 15 अगस्त को हरेक अमृत सरोवर स्थल पर राष्ट्रीय ध्वजारोहण का आयोजन किया जाएगा।

सचिव ने सभी राज्यों से अनुरोध किया कि वेसभी अमृत सरोवर को योजनाबद्ध तरीके से पूरा करना सुनिश्चित करें। उन्होंने निष्पादन के प्रत्येक चरण में प्रौद्योगिकी के उपयोग पर और अधिक बल दिया। राज्यों से जल संरचना उपयोगकर्ता संघ बनाने तथाअमृत ​​सरोवरों केबेहतर विकास के लिए आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान करने का अनुरोध किया गया। राज्यों की तकनीकी और अन्य चिंताओं पर ध्यान दिया गया। कुल मिलाकर, राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों ने मिशन के प्रति बहुत सकारात्मक प्रतिक्रिया जताई।

अब तक राज्यों/जिलों द्वारा अमृत सरोवरों के निर्माण के लिए 12,241 स्थलों को अंतिम रूप दिया गया है, जिनमें से 4,856 अमृत सरोवरों पर काम आरंभ हो गया है।

***

एमजी/एएम/एसकेजे/डीसी



(Release ID: 1825363) Visitor Counter : 572


Read this release in: English , Urdu , Manipuri