सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्‍वयन मंत्रालय

मार्च 2022 के लिए औद्योगिक उत्पादन सूचकांक के त्वरित अनुमान और उपयोग-आधारित सूचकांक (आधार 2011-12=100)

Posted On: 12 MAY 2022 5:30PM by PIB Delhi

औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) का त्वरित अनुमान हर माह की 12 तारीख (यदि 12 तारीख को अवकाश होता तो फिर पिछले कार्य दिवस) को छह सप्ताह के अंतराल के साथ जारी किया जाता है और स्रोत एजेंसियों से प्राप्त आंकड़ों के साथ इसे संकलित किया जाता है और एजेंसियां इस डेटा को उत्पादक कारखानों/प्रतिष्ठानों से प्राप्त करती हैं।

 2. मार्च, 2022 के माह में, 2011-12 आधार के साथ औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) का त्वरित अनुमान  148.3 रहा है। मार्च, 2022 महीने में खनन, विनिर्माण और बिजली क्षेत्रों के लिए औद्योगिक उत्पादन के सूचकांक क्रमशः 144.6, 144.6 और 191.0 पर रहे हैं। त्वरित अनुमान आईआईपी की संशोधन नीति के अनुसार बाद में संशोधित होकर जारी होंगे।

3. मार्च, 2022 के महीने के लिए, उपयोग आधारित वर्गीकरण के अनुसार, सूचकांक प्राथमिक वस्तुओं के लिए 153.3, पूंजीगत वस्तुओं के लिए 110.0, मध्यवर्ती वस्तुओं के लिए 154.8 और बुनियादी ढांचे/निर्माण सामग्री के लिए 170.5 पर रहा है। इसके अतिरिक्त, मार्च, 2022 के महीने में उपभोक्ता टिकाऊ और उपभोक्ता गैर-टिकाऊ वस्तु के लिए सूचकांक क्रमशः 128.8 और 149.3 पर रहा है।

4. क्षेत्रीय स्तर पर औद्योगिक उत्पादन सूचकांक के त्वरित अनुमान, राष्ट्रीय औद्योगिक वर्गीकरण (एनआईसी-2008) के 2-अंकीय स्तर और उपयोग आधारित वर्गीकरण द्वारा मार्च, 2022 के महीने में क्रमशः संलग्न विवरण I,IIऔर III के विवरण दिए गए हैं। उपयोगकर्ताओं को विनिर्माण क्षेत्र में परिवर्तनों की सराहना करने के लिए उद्योग समूहों द्वारा   विवरण IV (एनआईसी -2008 के 2 अंकों के स्तर के अनुसार) दिया गया है, जो कि उद्योग समूहों द्वारा पिछले 12 महीने से दिया गया है।

5.  मार्च, 2022 के आईआईपी के त्वरित अनुमानों के साथ,स्रोत एजेंसियों से प्राप्त अद्यतन आंकड़ों के आलोक में मार्च, 2022 के सूचकांकों का भी पहला संशोधन कर दिया गया है और दिसंबर 2021 के सूचकांकों का भी अंतिम संशोधन कर दिया गया है। मार्च, 2022 के त्वरित अनुमानों, जनवरी 2022 के लिए पहला संशोधन और दिसंबर 2021 के लिए अंतिम पुनरीक्षण को क्रमश: 90 प्रतिशत, 91 और 94 प्रतिशत की भारित प्रतिक्रिया दर पर किया गया है।

6. अप्रैल 2022 के लिए सूचकांक गुरुवार, 10 मई, 2022 को जारी किया जाएगा।

नोट:-1. यह प्रेस विज्ञप्ति सूचना मंत्रालय की वेबसाइटhttp://www.mospi.nic.inपर भी उपलब्ध है।

2. हिंदी में प्रेस विज्ञप्ति इस प्रकार है: यह http://mospi.nic.in/hi पर भी उपलब्ध होगी।

हिंदी में प्रेस विज्ञप्ति निम्नानुसार है और https://www.mospi.gov.in/hi/web/mospi/home पर उपलब्ध होगी।

विस्तृत तालिका औऱ विवरण देखने के लिए यहां क्लिक करें

 

एमजी /एएम/ केजे

 



(Release ID: 1824897) Visitor Counter : 192


Read this release in: English , Urdu , Hindi , Manipuri