रक्षा मंत्रालय

राष्ट्रपति ने रक्षा अलंकरण समारोह (चरण -1) के दौरान छह मरणोपरांत सहित 13 शौर्य चक्र प्रदान किए


14 परम विशिष्ट सेवा पदक, चार उत्तम युद्ध सेवा पदक और 24 अति विशिष्ट सेवा पदक भी प्रदान किए गए

Posted On: 10 MAY 2022 6:55PM by PIB Delhi

भारतीय सशस्त्र सेनाओं के सर्वोच्च कमांडर राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद ने 10 मई 2022 को नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में आयोजित रक्षा अलंकरण समारोह (चरण -1) के दौरान सशस्त्र सेनाओं के कर्मियों को छह मरणोपरांत सहित 13 शौर्य चक्र प्रदान किए। विशिष्ट वीरता, अदम्य साहस और कर्तव्य के प्रति सर्वोच्च समर्पण के लिए भी कर्मियों को वीरता पुरस्कार दिए गए।

राष्ट्रपति ने सैन्य कर्मियों को असाधारण स्तर की विशिष्ट सेवा के लिए 14 परम विशिष्ट सेवा पदक, चार उत्तम युद्ध सेवा पदक और 24 अति विशिष्ट सेवा पदक भी प्रदान किए।

प्रस्तुति के क्रम में पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं की सूची देखने के लिए यहां क्लिक करें -   

*****

एमजी/एएम/एनके/वाईबी



(Release ID: 1824243) Visitor Counter : 452