पूर्वोत्‍तर क्षेत्र विकास मंत्रालय

'उत्तर पूर्व महोत्सव' की शुरुआत बहुत धूमधाम और जन भागीदारी के साथ हुई


भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्षों की विरासत का उत्सव मनाते हुए, उत्‍तर पूर्व क्षेत्र विकास मंत्रालय द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के भाग के रूप में 'उत्तर पूर्व महोत्सव' का आयोजन किया जा रहा है

मणिपुर के इंफाल में उत्तर पूर्व क्षेत्रीय खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन

'स्वस्थ मन के लिए स्वस्थ खेल' विषय के अंतर्गत असम के गुवाहाटी में हाफ मैराथन, वॉकथॉन और साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया

'जर्नी ऑफ नगालैंड सिंस स्टेटहुड' विषय के अंतर्गत सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन किया गया

Posted On: 28 APR 2022 9:01PM by PIB Delhi

'उत्तर पूर्व महोत्सव' का उद्घाटन बहुत ही धूमधाम और जन भागीदारी के साथ हुआ। भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्षों की विरासत का उत्सव मनाते हुए, उत्‍तर पूर्व क्षेत्र विकास मंत्रालय द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के भाग के रूप में 'उत्तर पूर्व महोत्सव' का आयोजन किया जा रहा है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001AIEW.jpg

उत्सव को आगे बढ़ाते हुए, मणिपुर के मुख्यमंत्री श्री एन. बीरेन सिंह ने इम्फाल के खुमान लंपाक में उत्तर पूर्व क्षेत्रीय खेल प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह की शुरुआत की। इस खेल प्रतियोगिता के माध्यम से राज्य के उभरते हुए खिलाड़ी एक-दूसरे के साथ प्रतिस्पर्धा कर सकेंगे। मणिपुर के अन्य स्थानों में भी दिनभर प्रतियोगिताएं आयोजित की गई, जहां पर युवाओं ने टेबल टेनिस टूर्नामेंट और फुटबॉल मैच में हिस्सा लिया।

'उत्तर पूर्व महोत्सव' की शुरुआत आज से असम के गुवाहाटी में भी हुई। जन भागीदारी वाली पहल को आगे बढ़ाते हुए, 'स्वस्थ मन के लिए स्वस्थ खेल' विषय के अंतर्गत हाफ मैराथन, वॉकथॉन और साइक्लोथॉन जैसे खेलों का आयोजन किया गया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0024AAW.jpg

इसके अलावा, मिजोरम में भी आज आजादी का अमृत महोत्सव समारोह आयोजित किया गया। मिनी-मैराथन और साइकिलिंग रैलियों जैसे कार्यक्रमों का आयोजन पूरे सइहा जिले और लुंगलेई जिले में किया गया। जन भागीदारी पर बल देते हुए समाज के सभी वर्ग के लोगों ने इन कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। मिजोरम के लुंगलेई जिले की साइकिलंग रैली में नागरिकों के साथ-साथ असम राइफल्स के कर्मचारियों ने भी हिस्सा लिया।

आज से नगालैंड में भी सांस्कृतिक उत्सव की शुरुआत हुई। इस उत्सव को शिलोई होटल जाप्फू, कोहिमा में 'जर्नी ऑफ नगालैंड सिंस स्टेटहुड' विषय के अंतर्गत मनाया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता नगालैंड के आयुक्त ने की। इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों, कोरल के साथ-साथ एक प्रस्तुति भी प्रदर्शित की गई। राज्य के आईपीआर विभाग द्वारा नगालैंड के इतिहास पर फोटोग्राफी प्रदर्शनी का भी प्रदर्शन किया गया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0034AYG.jpg 

उत्तर पूर्व महोत्सव समारोह की शुरुआत सिक्किम में नागरिकों की पूर्ण जन भागीदारी के साथ हुई। सोरेंग जिले में "लोकल गवर्नमेंट मेकिंग ए मास डेवलपमेंट" विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। गायलसिंग जिले के एक सुदूर प्रखंड में चित्रकला, वाद-विवाद और निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। मंगन जिला में जिला क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004ZWRH.jpg

***

एमजी/एएम/एके/एसएस



(Release ID: 1823236) Visitor Counter : 108


Read this release in: English , Urdu , Manipuri