राष्ट्रपति सचिवालय
azadi ka amrit mahotsav

राष्ट्रपति 3 से 6 मई तक असम और मिजोरम के दौरे पर रहेंगे

प्रविष्टि तिथि: 02 MAY 2022 8:08PM by PIB Delhi

राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद 3 से 6 मई 2022 तक असम और मिजोरम का दौरा करेंगे।

4 मई 2022 को राष्ट्रपति असम के तामुलपुर में बोडो साहित्य सभा के 61वें वार्षिक सम्मेलन को संबोधित करेंगे। उसी दिन, वह आजादी का अमृत महोत्सव के एक हिस्से के रूप में डीओएनईआर मंत्रालय द्वारा गुवाहाटी में आयोजित पूर्वोत्तर महोत्सव के समापन समारोह में भी शामिल होंगे।

5 मई 2022 को राष्ट्रपति आइजोल में मिजोरम विश्वविद्यालय के 16वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे।

****

एमजी/एएम/एएस


(रिलीज़ आईडी: 1822222) आगंतुक पटल : 379
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Manipuri , Assamese