पूर्वोत्‍तर क्षेत्र विकास मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

आजादी का अमृत महोत्सव के एक हिस्से के रूप में "पूर्वोत्तर के विकास में महिलाओं की भूमिका" थीम पर पूर्वोत्तर महोत्सव का आयोजन किया गया

प्रविष्टि तिथि: 01 MAY 2022 8:08PM by PIB Delhi

त्रिपुरा ग्रामीण आजीविका मिशन आरडी विभाग और सामाजिक कल्याण और सामाजिक शिक्षा विभाग त्रिपुरा सरकार ने आज संयुक्त रूप से “पूर्वोत्तर के विकास में महिलाओं की भूमिका”थीम पर उत्तीर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय के तहत आजादी का अमृत महोत्सव के एक हिस्से के रूप में “पूर्वोत्तर महोत्सव”का आयोजन किया।"

कार्यक्रम का उद्घाटन भारत सरकार और त्रिपुरा के विभिन्न विभागों के गणमान्य व्यक्तियों, श्रीमती प्रतिमा भौमिक, राज्य मंत्री, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार, श्री जिष्णु देव वर्मा डिप्टी सीएम, त्रिपुरा सरकार, श्रीमती संताना चकमा, समाज कल्याण और सामाजिक शिक्षा मंत्री, त्रिपुरा सरकार, एयर मार्शल, श्री अंजन कुमार गोगोई, सदस्य एनईसीसी, श्री ए. रॉय सचिव योजना और समन्वय विभाग, त्रिपुरा सरकार, श्रीमती अंतरा सरकार देब, जिला सभादीपति पश्चिम त्रिपुरा, श्री देबप्रिया बर्धन डीएम और कलेक्टर पश्चिम त्रिपुरा और श्रीमती बरनाली गोस्वामी, त्रिपुरा महिला आयोग की अध्यक्ष ने किया।

यह कार्यक्रम मुख्य रूप से उन महिलाओं की पहचान पर केंद्रित है जिन्होंने पूर्वोत्तर  भारत के सामाजिक-आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस कार्यक्रम में पूर्वोत्तर राज्यों की कुल 19 उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया है। त्रिपुरा ग्रामीण आजीविका मिशन ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था के निर्माण में योगदान देने वाली ग्रामीण महिलाओं की 50 सफलता की कहानियों वाली एक पुस्तक भी लॉन्च की है।

प्रत्येक राज्य से एक उपलब्धि हासिल करने वाली ने अपनी उत्साहजनक यात्रा साझा की। उन्होंने बताया कि कैसे वे समाज में बदलाव लाने में अपना योगदान दे रही हैं और समाज पर प्रभाव डाल रही हैं जो देश की अन्य महिलाओं के लिए ज्ञानवर्धक और उत्साहजनक था।

इनके अलावा, त्रिपुरा की अन्य 56 महिलाओं को भी त्रिपुरा सरकार के विभिन्न विभागों से सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया गया। महिला एवं बाल विकास, उद्यमिता विकास विशेषकर महिला किसान और उद्यमी पर कार्यक्रम आयोजित करके एसएचजी ग्राम संगठन (वीओ), क्लस्टर लेवल फेडरेशन (सीएलएफ) जैसे सामुदायिक स्तर के संगठन द्वारा पूरे राज्य में पूर्वोत्तर महोत्सव का आयोजन और जश्न मनाया गया है।

****

एमजी/एमएम/एम


(रिलीज़ आईडी: 1821967) आगंतुक पटल : 968
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Manipuri