पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय
ऑयल इंडिया लिमिटेड ने अपने प्रतिष्ठानों में छात्रों के अध्ययन दौरों का आयोजन किया
प्रविष्टि तिथि:
28 APR 2022 5:17PM by PIB Delhi
ऑयल इंडिया लिमिटेड (ओआईएल), जोकि भारत की दूसरी सबसे बड़ी राष्ट्रीय अन्वेषण और उत्पादन कंपनी है, ने कंपनी के फील्ड इंजीनियरिंग विभाग के तहत लॉजिस्टिक्स एवं आईसीई कार्यशाला में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), लाहोवाल- ओआईएल के उत्कृष्टता केंद्र - के छात्रों के लिए अध्ययन दौरों का आयोजन किया। छात्रों को तेल एवं गैस उद्योग के बारे में देने के लिए इन दौरों का आयोजन 25- 28 अप्रैल, 2022 के दौरान विभिन्न बैचों में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत चल रहे समारोहों के एक भाग के रूप में किया गया था।
छात्रों को विभिन्न हाइड्रोलिक्स एवं न्यूमेटिक्स सिस्टम, आईसीई और तेल एवं गैस उद्योगों में उपयोग किए जाने वाले अन्य इंजनों से परिचित कराने के लिए कार्यशालाओं का दौरा कराया गया। ओआईएल के इंजीनियरों ने छात्रों को इन मशीनरियों और इसके कार्यों के बारे में जानकारी दी।
**********
एमजी / एएम / आर / डीए
(रिलीज़ आईडी: 1821033)
आगंतुक पटल : 275