उपभोक्‍ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

भारतीय खाद्य निगम ने अपने मुख्यालय और देश भर के अपने सभी कार्यालयों में स्वच्छता अभियान चलाया


इस अभियान के दौरान दौरान 6000 से अधिक फाइलों की छंटाई की गई

प्रविष्टि तिथि: 27 APR 2022 6:18PM by PIB Delhi

भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) ने 25 और 26 अप्रैल, 2022 को नई दिल्ली स्थित अपने मुख्यालय के साथ-साथ अन्य राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में स्थित विभिन्न कार्यालयों में एक स्वच्छता अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान 6000 से अधिक फाइलों छंटाई की गई।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001O2ZR.jpg

दो दिवसीय अभियान के दौरान कर्मचारियों ने पुस्तकालय, बेसमेंट, पार्क सहित परिसर के साथ-साथ मुख्य द्वार के बाहर सफाई का कार्य किया। इसके साथ ही मुख्यालय में सभागार, क्यूसी लैब और व्यायामशाला की भी सफाई की गई। इसी तरह का सफाई अभियान देश के विभिन्न हिस्सों में एफसीआई के क्षेत्रीय कार्यालयों द्वारा किया गया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002HY49.jpg

कागज रहित कार्यालय संस्कृति की दिशा में प्रयास करते हुए, एफसीआई मुख्यालय ने स्कैनिंग के माध्यम से सभी फाइलों का डिजिटलीकरण शुरू कर दिया है। अब तक 09 (नौ) विभागों की 20 लाख से अधिक पृष्ठों की फाइलें पूरी की स्कैनिंग पूरी की जा चुकी हैं और डिजिटल रूप से उपलब्ध कराई गई हैं। ई-ऑफिस के जरिये एफसीआई  कार्यालय परिसर के रखरखाव में सुधार के साथ साफ-सुथरे ऑफिस का लक्ष्य, कागज की खपत में कमी सुनिश्चित होगी।

****

एमजी/एमएम/एके


(रिलीज़ आईडी: 1820800) आगंतुक पटल : 486
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Tamil