युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय
आगामी बास्केटबॉल खिलाड़ियों के लिए खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स जैसे आयोजनों में निरंतर शामिल होना प्रदर्शन महत्वपूर्ण है: भारतीय पुरुष बास्केटबॉल के मुख्य कोच वेसेलिन मैटिक
कांतीरवा स्टेडियम में हुए बास्केटबॉल मैचों में सर्बियन ने नियमित रूप से भाग लिया है
प्रविष्टि तिथि:
26 APR 2022 7:10PM by PIB Delhi
तेलंगाना की टेनिस खिलाड़ी श्रीवल्ली रश्मिका कई वर्षों से भारत में जूनियर टेनिस प्रतिस्पर्धा में अपना वर्चस्व बना रही हैं। 20 वर्षीय रश्मिका के नाम पर पहले से ही दो एआईटीए जूनियर नेशनल चैंपियनशिप हैं, और 2018 में उन्हें भारत में रोलैंड-गैरोस द्वारा आयोजित एक आमंत्रण कार्यक्रम जीतने का गौरव प्राप्त है, जिसमें प्रतियोगिता के विजेताओं को वाइल्डकार्ड प्रविष्टि के माध्यम से पेरिस में जूनियर रोलैंड-गैरोस मुख्य ड्रॉ में प्रतिस्पर्धा करने का अवसर मिला। रश्मिका आईटीएफ ग्रेड 3 इवेंट में सेमीफाइनलिस्ट भी रही हैं और उनका लक्ष्य केवल अपने शानदार टेनिस करियर में मजबूती से आगे बढ़ने पर है।
23 अप्रैल को कांतीरवा स्टेडियम में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2021 में बास्केटबॉल मैच शुरू होने के बाद से, एक खिलाड़ी की दर्शक दीर्घा में नियमित विशेष तौर पर उपस्थिति रही है और वह भारतीय पुरुष बास्केटबॉल टीम के मुख्य कोच वेसलिन मैटिक हैं। तीन वर्ष से अधिक के समय से राष्ट्रीय टीम के साथ रहने वाले सर्बियन ने एक भी मैच को छोड़ा नहीं है। वेसलिन मैटिक ने कहा कि वह यहां पिछले तीन-चार दिनों से हैं और उन्होंने कुछ शानदार मैच देखे हैं। उन्होंने कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि भारत में काफी प्रतिभा है और इनमें से कुछ खिलाड़ी काफी अच्छे हैं।
बास्केटबॉल के कुछ मैचों में आखिरी क्षण तक मुकाबला रहने पर, मैटिक ने कहा कि प्रतिस्पर्धा का स्तर काफी उच्च है। उन्होंने कहा कि विशेषकर अंडर-26 वर्ग के खिलाड़ियों के लिए अच्छे मैचों में भागीदारी बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स जैसी प्रतियोगिताएं निश्चित रूप से बास्केटबॉल के लिए एक बेहतर परिवेश बनाने में योगदान देंगी, विशेषतौर पर स्कूलों और कॉलेजों में जहां बास्केटबॉल एक लोकप्रिय खेल है।
वेसलिन ने यह विचार पुरुषों के ग्रुप ए मुकाबले में हुए एक मैच के मौके पर व्यक्त किए इस मैच में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से जैन विश्वविद्यालय को 67-73 से हार का सामना करना पड़ा। मंगलवार को हुए अन्य मैचों में, पंजाब विश्वविद्यालय ने जामिया मिलिया विश्वविद्यालय को पुरुषों के ग्रुप बी में 90-72 से हराया, और महिला समूह ए में, मद्रास विश्वविद्यालय ने महात्मा गांधी विश्वविद्यालय को 67-56 से हराया जबकि गुरु नानक विश्वविद्यालय ने मुंबई विश्वविद्यालय को 85-56 से हराया। ग्रुप बी में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने मेजबान जैन विश्वविद्यालय को 50-45 से हराया।
पिछले कुछ दिनों में खिलाड़ियों को करीब से देखने के बाद, मैटिक ने कहा कि वह इनमें से ज्यादातर खिलाड़ियों को जानते हैं। उन्होंने कहा कि वे या तो इंडिया कैंप में हैं या उन्हें पहले खेलते देखा है लेकिन इस टूर्नामेंट में कुछ नए चेहरे हैं जिन्होंने अपनी विशेष क्षमता का प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि इसलिए इस तरह की प्रतियोगिता महत्वपूर्ण है ताकि उनमें आत्मविश्वास आए और उन्हें देश के शीर्ष खिलाड़ियों के खिलाफ खेलने का मौका भी मिले।
पुरुष और महिला बास्केटबॉल का सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला बुधवार को कांतीरवा इंडोर स्टेडियम में खेला जाएगा।
***
एमजी/एएम/एसएस
(रिलीज़ आईडी: 1820381)
आगंतुक पटल : 255