स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय
18 अप्रैल को आयुष्मान भारत ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मेलों में 3 लाख 50 हजार से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया; देशभर में पहले दिन 464 ब्लॉकों में स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया
64,000 से अधिक एबीएचए स्वास्थ्य आईडी बनाई गई; 17000 पीएमजेएवाई गोल्डन कार्ड जारी किए गए
प्रविष्टि तिथि:
19 APR 2022 6:59PM by PIB Delhi
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (एमओएचएफडब्ल्यू) राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के साथ मिलकर 16 अप्रैल से 22 अप्रैल 2022 तक आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आयुष्मान भारत- स्वास्थ्य एवं आरोग्य केंद्रों (एबी-एचडब्लूसी) की चौथी वर्षगांठ मना रहा है। पूरे देश में इस उत्सव को बड़े उत्साह और जोश के साथ मनाया जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री, राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्री, सांसद, विधायक, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी, राज्य/यूटी के प्रधान स्वास्थ्य सचिव/स्वास्थ्य सचिव, राज्य स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, प्रतिनिधि और स्थानीय गणमान्य व्यक्ति भी एबी-एचडब्ल्यूसी पहुंच रहे हैं। ये सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में एबी-एचडब्ल्यूसी के महत्व के बारे में जनता में जागरूकता पैदा कर रहे हैं।

18-22 अप्रैल 2022 तक, देशभर में राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के हर जिले के कम से कम एक ब्लॉक में एक लाख से अधिक एबी-एचडब्ल्यूसी पर ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया जा रहा है। प्रत्येक ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मेला एक दिन के लिए होगा और राज्य/केंद्रशासित प्रदेश के हर ब्लॉक को कवर किया जाएगा।
भारत सरकार ने सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज को बजटीय प्रतिबद्धता के तहत प्राप्त करने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति-2017 की मूल भावना को जमीन पर उतारते हुए फरवरी 2018 में 1,50,000 आयुष्मान भारत- स्वास्थ्य और आरोग्य केंद्र (एबी-एचडब्ल्यूसी) की स्थापना की घोषणा की थी।

एबी-एचडब्ल्यूसी चयनात्मक से व्यापक प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल की दिशा में एक बड़ा बदलाव है। इसमें प्रोत्साहन देने वाली, निवारक, उपचारात्मक, पुनर्वास व आराम देने वाली सेवा, रोग केंद्रित स्वास्थ्य से लेकर आरोग्य केंद्र व संपूर्ण समाज के दृष्टिकोण तक, 'सभी के लिए स्वास्थ्य' के पूरक के रूप में अंतरराष्ट्रीय 'सभी को स्वास्थ्य' दृष्टिकोण के अनुरूप संस्थागत अंतर-क्षेत्रीय समन्वय बनाने को शामिल किया गया है।
स्वास्थ्य मेले के पहले दिन, देशभर में 3 लाख 50 हजार से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया और लगभग 464 ब्लॉकों में स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया गया। इसके अलावा, उच्च रक्तचाप, मधुमेह आदि के लिए की जा रही हजारों जांचों के अलावा 64000 एबीएचए स्वास्थ्य आईडी बनाई गई और 17000 पीएमजेएवाई गोल्डन कार्ड जारी किए गए।

16 अप्रैल 2022 को आयुष्मान भारत- स्वास्थ्य और आरोग्य केंद्रों (एबी-एचडब्ल्यूसी) में एक दिन में ई-संजीवनी प्लेटफॉर्म के माध्यम से रिकॉर्ड 3 लाख टेली परामर्श दिए गए। यह एबी-एचडब्ल्यूसी में एक दिन में किए गए अब तक के सबसे अधिक टेली परामर्श हैं, जो प्रतिदिन 1.8 लाख टेली परामर्श के अपने पहले के रिकॉर्ड को पार कर गया है।

18 अप्रैल 2022 को शाम 6:30 बजे तक राज्यवार ब्लॉक स्वास्थ्य मेला रिपोर्ट इस प्रकार है:

****
एमजी/एएम/एएस
(रिलीज़ आईडी: 1818222)
आगंतुक पटल : 343