राष्ट्रपति सचिवालय
azadi ka amrit mahotsav

राष्ट्रपति ने ईस्टर की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 16 APR 2022 5:25PM by PIB Delhi

राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने ईस्टर की पूर्व संध्या पर सभी देशवासियों को बधाई दी है।

राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा ईस्टर के शुभ अवसर पर, मैं भारत और विदेशों में रह रहे सभी देशवासियों, विशेषकर ईसाई समुदाय को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

ईस्टर यीशु मसीह के पुनः अवतरित होने का उत्सव मनाने का एक ऐसा अवसर है जो हमें प्रेम, त्याग और क्षमा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करता है। आइए, हम यीशु मसीह के जीवन से प्रेरणा लें और सम्पूर्ण मानवता के कल्याण के लिए मिलकर काम करें।

मेरी कामना है कि यह त्योहार हमारे भीतर एकता की भावना जगाए और राष्ट्र की खुशहाली एवं समृद्धि के लिए हमारी प्रतिबद्धता को और भी सुदृढ़ करे।

***

एमजी/एएम/एसके


(रिलीज़ आईडी: 1817346) आगंतुक पटल : 317
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Punjabi , Tamil