सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 6 अप्रैल, 2022 को चित्रदुर्ग, कर्नाटक में 'सामाजिक अधिकारिता शिविर' का आयोजन

प्रविष्टि तिथि: 05 APR 2022 6:01PM by PIB Delhi

पूर्वालोकन

दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग (डीईपीडब्ल्यूडी) द्वारा एलिम्को और चित्रदुर्ग जिला प्रशासन के सहयोग से दिनांक 06.04.2022 को दोपहर 1:30 बजे मुरुगराजेंद्र स्टेडियम में, चल्लाकेरे बाईपास के पास, चित्रदुर्ग जिला, कर्नाटक में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार की एडीआईपी योजना के अंतर्गत 'दिव्यांगजनों' और 'राष्ट्रीय वयोश्री योजना' (आरवीवाई योजना) के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों के बीच सहायता और सहायक उपकरणों का वितरण करने के लिए एक 'सामाजिक अधिकारिता शिविर' का आयोजन किया जाएगा। 

चित्रदुर्ग, जिले में आयोजित होने वाले इन मूल्यांकन शिविरों के दौरान, 143.44 लाख रुपये की राशि वाले, विभिन्न श्रेणियों के कुल 3624 सहायता और सहायक उपकरणों का मुफ्त वितरण पूर्व में चिन्हित किए गए 1293 दिव्यांगजनों और 434 वरिष्ठ नागरिकों के बीच किया जाएगा।

इस अवसर पर केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री, श्री ए. नारायणस्वामी मुख्य अतिथि होंगे। इस समारोह का आयोजन श्री बी.सी. पाटिल, कृषि मंत्री, कर्नाटक सरकार, श्री बी. श्रीरामुलु, परिवहन और जनजातीय कल्याण मंत्री, कर्नाटक सरकार, श्री थिप्पारेड्डी, विधायक, चित्रदुर्ग और अन्य स्थानीय जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया जाएगा।

इस कार्यक्रम के दौरान एलिम्को और चित्रदुर्ग जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।

****

एमजी/एएम/एके

 


(रिलीज़ आईडी: 1815150) आगंतुक पटल : 212
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu