वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

भारत ने वित्त वर्ष 2021-22 में 417.81 बिलियन अमेरिकी डॉलर के आंकड़े को छूते हुए अब तक का सबसे अधिक वार्षिक व्यापारिक निर्यात हासिल किया, जो पिछले वित्त वर्ष के 291.81 बिलियन अमेरिकी डॉलर से 43.18% अधिक है।


पहली बार, मासिक व्यापारिक निर्यात 40 बिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक, मार्च 2022 में 40.38 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंचा, मार्च 2021 की तुलना में 14.53% की वृद्धि

भारत का वस्तु व्यापार: आरंभिक डाटा मार्च 2022

Posted On: 04 APR 2022 4:01PM by PIB Delhi

  भारत ने वित्त वर्ष 2021-22 में 417.81 बिलियन अमेरिकी डॉलर का सर्वकालिक उच्च वार्षिक व्यापारिक निर्यात प्राप्त किया। यह वित्त वर्ष 2020-21 के 291.81 बिलियन अमेरिकी डॉलर की तुलना में 43.18% अधिक है और वित्त वर्ष 2019-20 के 313.36 बिलियन अमेरिकी डॉलर की तुलना में 33.33% की ज्यादा है।

 

पहली बार, भारत का मासिक  निर्यात 40 बिलियन अमेरिकीडॉलर से अधिक हो गया है, जो मार्च 2022 में 40.38 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया है। इसमें मार्च 2021के 35.26 बिलियन अमेरिकीडॉलर के मुकाबले 14.53% की वृद्धि हुई और मार्च 2020 में 21.49 बिलियन अमेरिकीडॉलर के मुकाबले 87.89% की वृद्धि हुई है।

 मार्च 2022 में भारत का वस्तु आयात 59.07 बिलियन अमेरिकीडॉलर रहा जो मार्च 2021 में 48.90 बिलियन अमेरिकी डॉलर था और इसमें 20.79% की वृद्धि दर्ज की गई। इसके अलावा मार्च 2020 के 31.47 बिलियन अमेरिकी डॉलर के मुकाबले इसमें 87.68% की वृद्धि हासिल की गई।

अप्रैल 2021-मार्च 2022 में भारत का वस्तु आयात 610.22 बिलियन अमेरिकी डॉलर था, जो अप्रैल 2020-मार्च 2021 के 394.44 बिलियन अमेरिकी डॉलर की तुलना में 54.71% अधिक है और अप्रैल 2019-मार्च 2020 के 474.71 बिलियन अमेरिकी डॉलर की तुलना में 28.55% अधिक है।

 मार्च 2022 में व्यापार घाटा 18.69 बिलियन अमेरिकी डॉलर था, जबकि अप्रैल 2021-मार्च 2022 के दौरान यह 192.41 बिलियन अमेरिकी डॉलर रहा।

 

विवरण 1: मार्च 2022 में वस्तु व्यापार में भारत का कुल व्यापार

 

मूल्य बिलियन अमेरिकी डॉलर में

% वृद्धि

मार्च-22

मार्च-21

मार्च -20

मार्च -21 की तुलना में मार्च- 22

मार्च -20 की तुलना में मार्च- 22

निर्यात

40.38

35.26

21.49

14.53

87.89

आयात

59.07

48.90

31.47

20.79

87.68

घाटा

18.69

13.64

9.98

36.97

87.23

 

 

विवरण 2: अप्रैल 2021-मार्च 2022 में व्यापारिक वस्तुओं में भारत का कुल व्यापार

 

मूल्य बिलियन अमेरिकी डॉलर में

% वृदि

अप्रैल21-मार्च22

अप्रैल20-मार्च21

अप्रैल19-मार्च20

अप्रैल 21-मार्च22 की तुलना में अप्रैल 20-मार्च21

अप्रैल 21-मार्च22 की तुलना में अप्रैल 19-मार्च20

निर्यात

417.81

291.81

313.36

43.18

33.33

आयात

610.22

394.44

474.71

54.71

28.55

घाटा

192.41

102.63

161.35

87.49

19.25

 

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005XSBM.png

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0066YRB.png

 

मार्च 2022 में गैर-पेट्रोलियम निर्यात का मूल्य 33.00 अमेरिकी डॉलर था, जिसमें मार्च 2021 के 31.65 बिलियन अमेरिकी डॉलर के गैर-पेट्रोलियम निर्यात की तुलना मैं 4.28% की सकारात्मक वृद्धि दर्ज की और मार्च 2020 के 18.97 बिलियन अमेरिकी डॉलर के गैर-पेट्रोलियम निर्यात के मुकाबले 73.94% की सकारात्मक वृद्धि दर्ज की है।

मार्च 2022 में गैर-पेट्रोलियम आयात का मूल्य 40.66 बिलियन अमेरिकी डॉलर था, जो मार्च 2021 में 38.63 बिलियन अमेरिकी डॉलर के गैर-पेट्रोलियम आयात पर 5.26% की सकारात्मक वृद्धि और मार्च में 21.42 बिलियन अमेरिकी डॉलर के गैर-पेट्रोलियम आयात पर 89.79% की सकारात्मक वृद्धि के साथ था। 2020।

 

विवरण 3: मार्च 2022 में वस्तु नॉन-पीओएल व्यापार

 

मूल्य बिलियन अमेरिकी डॉलर में

% वृद्धि

 

मार्च-22

मार्च-21

मार्च-20

मार्च-21 की तुलना में मार्च 22

मार्च-20 की तुलना में मार्च 22

 

निर्यात

33.00

31.65

18.97

4.28

73.94

आया

40.66

38.63

21.42

5.26

89.79

 

अप्रैल 2021-मार्च 2022 में गैर-पेट्रोलियम निर्यात का संचयी मूल्य 352.76 बिलियन अमेरिकी डॉलर रहा, जो अप्रैल 2020-मार्च 2021 में 266.00 बिलियन अमेरिकी डॉलर से 32.62% अधिक है और अप्रैल 2019-मार्च 2020 के 272.07 बिलियन अमेरिकी डॉलर की तुलना में इसमें 29.66% की वृद्धि हुई।

अप्रैल 2021-मार्च 2022 में गैर-पेट्रोलियम आयात का संचयी मूल्य 449.54 बिलियन अमेरिकी डॉलर रहा, जो अप्रैल 2020-मार्च 2021 में 311.75 बिलियन अमेरिकी डॉलर के गैर-तेल आयात की तुलना में 44.2% की वृद्धि दर्शाता है  और अप्रैल 2019-मार्च 2020 के 344.16 बिलियन अमेरिकी डॉलर के गैर-तेल आयात की तुलना में 30.62 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।

 

विवरण 4: व्यापार वस्तु नॉन-पीओएल व्यापार अप्रैल 2021-मार्च 2022

 

मूल्य बिलियन अमेरिकी डॉलर में

% वृद्धि

 

अप्रैल21-मार्च22

अप्रैल20-मार्च21

अप्रैल19-मार्च20

 अप्रैल20-मार्च21 की तुलना में अप्रैल21-मार्च22

अप्रैल 19-मार्च 20 की तुलना में अप्रैल21-मार्च22

 

निर्यात

352.76

266.00

272.07

32.62

29.66

आयात

449.54

311.75

344.16

44.20

30.62

 

मार्च 2022 में गैर-पेट्रोलियम और गैर-रत्न और आभूषण निर्यात का मूल्य 29.38 बिलियन अमेरिकी डॉलर रहा  जिसमें मार्च 2021 के 28.03 बिलियन अमेरिकी डॉलर के गैर-पेट्रोलियम और गैर-रत्न और आभूषण निर्यात के मुकाबले 4.79% की सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई और मार्च 2020 के 16.95 बिलियन अमेरिकी डॉलर के गैर-पेट्रोलियम और गैर-रत्न और आभूषण निर्यात के मुकाबले 73.28% की सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई।

 मार्च 2021 में गैर-तेल, गैर-जीजे (सोना, चांदी और कीमती धातुओं) के आयात का मूल्य 36.18 बिलियन अमेरिकी डॉलर था, जो मार्च 2021 के 27.58 बिलियन अमेरिकी डॉलर के गैर-तेल और गैर-जीजे आयात के मुकाबले 31.21 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि के दर्शाता है। मार्च 2020 में 18.70 बिलियन अमेरिकी डॉलर के गैर-तेल और गैर-जीजे आयात के मुकाबले 93.52% की सकारात्मक वृद्धि दर्शाता है।

 

विवरण 5: मार्च 2022 में वस्तु गैर-पीओएल नॉन-जीजे व्यापार

 

मूल्य बिलियन अमेरिकी डॉलर में

वृद्धि

 

मार्च-22

मार्च-21

मार्च-20

मार्च-21 की तुलना में मार्च-22

मार्च-20 की तुलना में मार्च-22

 

निर्यात

29.38

28.03

16.95

4.79

73.28

आयात

36.18

27.58

18.70

31.21

93.52

 

अप्रैल 2021-मार्च 2022 में गैर-पेट्रोलियम और गैर-रत्न और आभूषण निर्यात का संचयी मूल्य 313.82 बिलियन अमेरिकी डॉलर था, जो अप्रैल 2020- मार्च 2021 के 239.98 बिलियन अमेरिकी डॉलर के गैर-पेट्रोलियम और गैर-रत्न और आभूषण निर्यात के संचयी मूल्य के मुकाबले 30.77% की वृद्धि दर्शाता है और अप्रैल 2019-मार्च 2020 के 236.17 बिलियन अमेरिकी डॉलर के गैर-पेट्रोलियम और गैर-रत्न और आभूषण निर्यात के संचयी मूल्य के मुकाबले 32.88% की वृद्धि दर्शाता है।

   गैर-तेल, गैर-जीजे (स्वर्ण, चांदी और कीमती धातु) का आयात अप्रैल 2021-मार्च 2022 में 369.19 बिलियन अमेरिकी डॉलर था, जो अप्रैल 2020-मार्च 2021 के 257.47 बिलियन अमेरिकी डॉलर के गैर-तेल और गैर-जीजे आयात की तुलना में 43.39% की सकारात्मक वृद्धि दर्शाता है और अप्रैल 2019-मार्च 2020 में 290.74 बिलियन अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 26.98% की सकारात्मक वृद्धि प्रदर्शित करता है।

*******

एएम/ एमजी/ केजे



(Release ID: 1813783) Visitor Counter : 3223


Read this release in: English , Marathi , Telugu