पर्यटन मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

पर्यटन मंत्रालय ने स्वदेश दर्शन योजना के विरासत परिपथ विषयवस्तु के तहत 10 परियोजनाओं को मंजूरी दी है: श्री जी. किशन रेड्डी

प्रविष्टि तिथि: 04 APR 2022 5:58PM by PIB Delhi

पर्यटन मंत्रालय देश के पर्यटन स्थलों और उत्पादों को समग्र रूप से बढ़ावा देने के लिए अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजारों में विभिन्न प्रचार गतिविधियों का संचालन करता है। इनमें 'अतुल्य भारत' ब्रांड-लाइन के तहत मीडिया अभियान जारी करना, प्रचार कार्यक्रम और सोशल मीडिया प्रचार आदि शामिल हैं। पर्यटन मंत्रालय अपनी वेबसाइट www.incredibleindia.org के जरिए बरपेटा (असम) को बढ़ावा दे रहा है।

पर्यटन मंत्रालय ने स्वदेश दर्शन योजना के विरासत परिपथ (हेरिटेज सर्किट) विषयवस्तु के तहत 10 परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इनमें असम राज्य में विरासत परिपथ के तहत 90.98 करोड़ रुपये की स्वीकृत परियोजना 'तेजपुर-माजुली-शिबसागर का विकास' शामिल है। वहीं, पर्यटन मंत्रालय ने अब पर्यटन और गंतव्य केंद्रित दृष्टिकोण के साथ स्थायी व उत्तरदायी स्थलों को विकसित करने के लिए अपनी स्वदेश दर्शन योजना में सुधार किया है।

यह जानकारी पर्यटन मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी ने आज लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी है।

 

*******

एमजी/एएम/एचकेपी/एके
 


(रिलीज़ आईडी: 1813342) आगंतुक पटल : 426
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Punjabi